Daldal Teaser :क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का टीजर जारी, भूमि पेडनेकर करेंगी खूंखार हत्यारे का पीछा

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। भूमि पेडनेकर मुंबई क्राइम ब्रांच की डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में नजर आएंगी। सस्पेंस, तेज जांच और अंधेरी गलियों से भरी यह सीरीज मशहूर किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है और 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का टीजर जारी, भूमि पेडनेकर करेंगी खूंखार हत्यारे का पीछा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब मेकर्स ने इसका दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह टीजर दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने वाला है। तेज रफ्तार जांच, अंधेरी गलियां और लगातार बढ़ता तनाव टीजर में साफ झलकता है, जो सीरीज के इंटेंस टोन का संकेत देता है।

    कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है

    ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर एक बिल्कुल नए और गंभीर अवतार में नजर आ रही हैं। टीजर के मुताबिक, कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां भूमि मुंबई क्राइम ब्रांच की नवनियुक्त डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभा रही हैं। रीता एक बेहद क्रूर और बेरहम हत्यारे का पीछा करती दिखाई देती हैं। इस खतरनाक खेल में वह सिर्फ अपराधी से नहीं जूझतीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए भी लगातार संघर्ष करती नजर आती हैं। टीजर में उनकी बॉडी लैंग्वेज और गंभीर एक्सप्रेशन किरदार की गहराई को बखूबी सामने रखते हैं।

    सस्पेंस, अंधेरी गलियां और तेज रफ्तार जांच

    टीजर में मुंबई की अंधेरी गलियां, तेज होती जांच और हर मोड़ पर बढ़ता सस्पेंस साफ दिखाई देता है। हर फ्रेम दर्शकों को कहानी से बांधे रखता है और यह संकेत देता है कि ‘दलदल’ सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर अनुभव होने वाली है।

    ‘दलदल’ मशहूर बेस्टसेलर किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है

    सीरीज में भूमि पेडनेकर के साथ समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दलदल’ मशहूर बेस्टसेलर किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है। इस सीरीज को सुरेश त्रिवेनी ने लिखा है, जबकि विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेनी इसके निर्माता हैं। निर्देशन की कमान अमृत राज गुप्ता ने संभाली है।

    कब और कहां देखें ‘दलदल’

    क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दलदल’ का प्रीमियर 30 जनवरी को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts