हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान, जप, तप और मौन व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म कई गुना फल देते हैं। साल 2026 में मौनी अमावस्या पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है।
वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि
अमावस्या तिथि प्रारम्भ - जनवरी 18, 2026 को 12:03 ए एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - जनवरी 19, 2026 को 01:21 ए एम बजे
उदया तिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:10 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त - 02:17 पी एम से 03:00 पी एम
गोधूलि मुहूर्त - 05:46 पी एम से 06:13 पी एम
सायाह्न सन्ध्या - 05:49 पी एम से 07:09 पी एम
अमृत काल - 05:02 ए एम, जनवरी 19 से 06:44 ए एम, जनवरी 19
निशिता मुहूर्त - 12:05 ए एम, जनवरी 19 से 12:58 ए एम, जनवरी 19
सर्वार्थ सिद्धि योग - 10:14 ए एम से 07:14 ए एम, जनवरी 19
पितरों के लिए: ॐ पितृभ्यो नमः
भगवान विष्णु के लिए: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
मौन व्रत के लिए: ॐ मौनं परमं तपः