People's Update
Friday, April 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, April 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    NIT कुरुक्षेत्र में देर रात छात्रों का हंगामा, छात्रा की खुदकुशी केस में इंसाफ की मांग
    बिहार में नई एनडीए सरकार बनने के बाद जेडीयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक
    ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद में तेल कीमतों में गिरावट
    न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं जोहरान ममदानी: ट्रंप
    इज़रायल संग सीजफायर के बाद लेबनान में जश्न, बेरूत में आतिशबाजी और हवाई फायरिंग
    लेबनान के साथ ऐतिहासिक समझौता करने का मौका: नेतन्याहू
    लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड में मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा
    'ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर राजी', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम :अमेरिका ने 75 देशों के लिए रोक दी वीजा प्रोसेसिंग, बांग्लादेश समेत भारत के 6 पड़ोसी शामिल

    अमेरिका ने 21 जनवरी से 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया। यह कदम उन आवेदकों को रोकने के लिए लिया गया है, जो अमेरिकी वेलफेयर और सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। भारत इस सूची में शामिल नहीं है।
    Publish Date: 15 Jan 2026, 10:24 AM (IST)Updated On: 17 Jan 2026, 5:19 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI Image
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीजा प्रोसेसिंग अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला 21 जनवरी से लागू होगा और तब तक प्रभावी रहेगा, जब तक अमेरिकी अधिकारियों द्वारा आवेदकों की स्क्रीनिंग और सत्यापन प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा नहीं की जाती।

      अमेरिका ने क्यों रोकी वीजा प्रोसेसिंग?

      अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि, यह कदम उन आवेदकों को रोकने के लिए उठाया गया है, जो अमेरिका आकर सरकारी मदद या वेलफेयर योजनाओं पर निर्भर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि, कांसुलर अधिकारी और दूतावास अब किसी भी आवेदक को वीजा तभी जारी करें, जब उनकी जांच पूरी तरह से सुरक्षित और दोबारा समीक्षा की गई हो।

      भारत के पड़ोसी देशों पर असर

      इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है, लेकिन भारत के 6 पड़ोसी देशों पर इसका असर पड़ेगा:

      देश

      महाद्वीप

      नोट्स

      अफगानिस्तान

      एशिया

      पहले भी वीज़ा मिलना कठिन था

      म्यांमार

      एशिया

      दक्षिण-पूर्व एशिया का हिस्सा

      बांग्लादेश

      एशिया

      पड़ोसी देश, बड़ी आबादी

      नेपाल

      एशिया

      सीमा पार ट्रैवल प्रभावित होगा

      भूटान

      एशिया

      वीज़ा प्रोसेसिंग अस्थायी रूप से रोकी जाएगी

      पाकिस्तान

      एशिया

      लंबे समय से अमेरिका की निगरानी में

      इसके अलावा इस लिस्ट में रूस, ब्राजील, ईरान, सोमालिया, इराक और थाईलैंड जैसे प्रमुख देश भी शामिल हैं।

      अमेरिका इमिग्रेशन सिस्टम का हो रहा गलत इस्तेमाल?

      ट्रंप प्रशासन का कहना है कि, अमेरिका की इमिग्रेशन व्यवस्था का गलत इस्तेमाल रोकना आवश्यक है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अमेरिकी जनता के पैसे और संसाधनों का दुरुपयोग न हो। यह फैसला कुछ प्रमुख घटनाओं के बाद आया है-

      वॉशिंगटन में गोलीबारी: पिछले महीने, एक अफगान नागरिक ने नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हमला किया था।

      मिनेसोटा में फ्रॉड: सोमालियाई नागरिकों के कथित बड़े पैमाने पर सरकारी वेलफेयर फ्रॉड पकड़े जाने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।

      किस प्रकार का वीजा प्रभावित होगा?

      • इस नए आदेश का असर केवल इमिग्रेंट वीजा पर होगा।
      • टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा और अन्य अस्थायी वीज़ा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
      • 2026 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आने वाले विदेशी दर्शक इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।
      • ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि, आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच भी की जाएगी।

      75 देशों की लिस्ट

      एशिया: अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, कंबोडिया, ईरान, इराक, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, सीरिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, यमन

      अफ्रीका: अल्जीरिया, कैमरून, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, कांगो, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, गैम्बिया, घाना, गिनी, हैती, लाइबेरिया, लीबिया, मोरक्को, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, रवांडा, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा

      यूरोप: रूस, अल्बानिया, बेलारूस, बोस्निया, जॉर्जिया, कोसोवो, मैसेडोनिया (नॉर्थ मैसेडोनिया), मोल्दोवा, मोंटेनेग्रो

      उत्तर अमेरिका (कैरिबियन सहित): एंटीगुआ और बारबुडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन्स

      दक्षिण और मध्य अमेरिका: ब्राजील, कोलंबिया, उरुग्वे, ग्वाटेमाला, निकारागुआ

      ट्रंप प्रशासन की रणनीति

      राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि, वह गैर-यूरोपीय देशों से होने वाले इमिग्रेशन को कम करना चाहते हैं। सोमालिया और अफगानिस्तान जैसे देशों के आवेदकों पर नजर रखी जा रही है। स्कैंडिनेवियाई देशों के लोगों को अमेरिका आने में आसानी दी जा रही है। अब तक 1 लाख से ज्यादा वीजा रद्द किए जा चुके हैं। पिछले महीने 6,05,000 से ज्यादा लोग देश से निकाले गए, जबकि 25 लाख लोग स्वेच्छा से अमेरिका छोड़कर गए।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Bangladesh

      Pakistan

      Us news

      Donald Trump

      US Visa

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

      महू गैंगरेप केस: स्केच जारी, 10 हजार का इनाम- फिर भी पुलिस के हाथ खाली

      हर चौथा MSME उनके हाथ, 6 साल में 10 लाख को मिला रोजगार; 8.87 लाख MSME में 2.28 लाख महिलाओं के नाम

      मध्य प्रदेश महिला बिजनेस ग्रोथ :हर चौथा MSME उनके हाथ, 6 साल में 10 लाख को मिला रोजगार; 8.87 लाख MSME में 2.28 लाख महिलाओं के नाम

      ट्रंप का बड़ा दावा- हम डील के बेहद करीब, शुरू होगा शांति का नया दौर

      ईरान सौंपेगा एनरिच्ड यूरेनियम?ट्रंप का बड़ा दावा- हम डील के बेहद करीब, शुरू होगा शांति का नया दौर

      OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-Rosalind मॉडल

      AI से अब जल्दी बनेगी दवाएं,OpenAI ने लॉन्च किया नया GPT-Rosalind मॉडल

      इंदौर में सनसनी: खाली मैदान में मिला मजदूर का शव, सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

      इंदौर में सनसनी: खाली मैदान में मिला मजदूर का शव, सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या

       पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

      इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

      33% हक तय, लेकिन असली खेल अभी बाकी!

      आधी रात से लागू हुआ महिला आरक्षण कानून....33% हक तय, लेकिन असली खेल अभी बाकी!

      आज मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी या कहानी रह जाएगी अधूरी? बड़ा खुलासा

      Aaj Ka Rashifal 17 April:आज मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी या कहानी रह जाएगी अधूरी? बड़ा खुलासा

      सोशल मीडिया पर भोपाल की मेट्रो ट्रेन और शिकारा की सैर देख, घर से निकले चार बच्चे

      MP News :सोशल मीडिया पर भोपाल की मेट्रो ट्रेन और शिकारा की सैर देख, घर से निकले चार बच्चे

      न पेट्रोल, न पार्किंग, न चालान की चिंता, रॉयल फीलिंग के साथ ‘रानी’ पर निकलते है राजाराम

      महंगाई से बचने का देसी जुगाड़ :न पेट्रोल, न पार्किंग, न चालान की चिंता, रॉयल फीलिंग के साथ ‘रानी’ पर निकलते है राजाराम

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....