Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ में अनिल कपूर की एंट्री! फिर साथ दिखेगी सुपरस्टार जोड़ी

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। 
फिर साथ दिखेगी सुपरस्टार जोड़ी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर ने साउथ सिनेमा की एक बड़ी और मच अवेटेड फिल्म में अपनी एंट्री कंफर्म कर दी है। 69 साल की उम्र में भी फिल्मों में लगातार सक्रिय अनिल कपूर अब जूनियर एनटीआर के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी से किया खुलासा

    अनिल ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह पुष्टि की कि वह निर्देशक प्रशांत नील की आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अनिल ने अपने अकाउंट पर IMDb की एक फोटो शेयर की, जिसमें ‘ड्रैगन’ को 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में फिल्म की स्टारकास्ट के तौर पर जूनियर एनटीआर के साथ-साथ अनिल कपूर का नाम भी साफ तौर पर नजर आ रहा है।

    संकेत दिए: दो और फिल्मों की घोषणा संभव

    IMDb पोस्ट शेयर करने के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा...‘एक आ चुकी है और बाकी दो लाइन में हैं।’ इस कैप्शन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल कपूर आने वाले समय में दो और तेलुगु या साउथ फिल्मों का ऐलान कर सकते हैं, या फिर साल 2026 में उनकी दो और फिल्मों की आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

    रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे

    ‘केजीएफ’ फेम निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, टोविनो थॉमस भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब अनिल कपूर के नाम की पुष्टि के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

    ‘वॉर 2’ के बाद फिर जूनियर एनटीआर के साथ

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। अब ‘वॉर 2’ के बाद अनिल कपूर एक बार फिर जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

    तेलुगु सिनेमा से पुराना नाता रहा है

    गौरतलब है कि अनिल कपूर ने साल 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वंश वृक्षम्’ से मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अब कई दशकों बाद वह एक बार फिर तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts