Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्टेडियम में बड़े पर्दे पर बेनकाब हुआ कपल...कैमरे ने खोली पोल, वीडियो हुआ वायरल

स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान कैमरे ने एक कपल को बड़े पर्दे पर पकड़ा, जिससे उनका मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला नजरें चुराने लगीं और पुरुष छिपने की कोशिश करता दिखा। वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने कपल पर मजेदार कमेंट्स किए।
Follow on Google News
कैमरे ने खोली पोल, वीडियो हुआ वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्टेडियम में लाइव मैच का मजा अलग ही होता है। लेकिन आजकल हर जगह कैमरे की नजर रहती है। कई बार लोग कैमरे पर आते ही वायरल हो जाते हैं, तो कई बार उनकी मजेदार हरकतें भी कैद हो जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में स्टेडियम से वायरल हो रहा है।

    लाइव मैच के दौरान बेनकाब हुए कपल

    वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में मैच के दौरान कैमरा दर्शकों के बीच बैठे एक कपल पर फोकस करता है। कपल को जैसे ही पता चलता है कि वे बड़ी स्क्रीन पर दिख रहे हैं, उनके चेहरे के भाव बदल जाते हैं। महिला कैमरे से नजरें चुराने की कोशिश करती है। पुरुष स्टेडियम की कुर्सियों के पीछे खुद को छिपाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ ही सेकेंड में यह सीन स्टेडियम की पूरी स्क्रीन पर दिख जाता है, और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। बता दें कि यह कपल और कोई नहीं बल्कि मशहूर अमेरिकी अभिनेता सेठ ग्रीन और क्लेयर ग्रांट हैं।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    @YadavAnviRoyal नाम के अकाउंट से यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ। लोग वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

    Twitter Post

    सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

    एक यूजर ने लिखा- लेके घूमो ऑफिस की लड़की, दूसरे ने तंज कसा- अब पछताए क्या होता है जब चिड़िया चुग गई खेत, एक ने लिखा- एकदम से धर लिए गए, वहीं किसी ने कहा- धपा हो गए ये तो, कई लोगों ने कैमरामैन पर भी मजाक किया- लगता है कैमरामैन को इसी के पैसे मिलते हैं, एक यूजर ने लिखा- मैच देखने नहीं, कांड करने गए थे, किसी ने लिखा- अब ये तो फुल स्क्रीन में दिखा दिया स्टेडियम में, अब छिपने से क्या होगा और एक ने कहा- मैच देखने गए थे, करियर का आखिरी ओवर खेल आए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts