PlayBreaking News

Bhabiji Ghar Par Hain :‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, रवि किशन बने गुंडे, अंगूरी भाभी पर चढ़ा भूत

लोकप्रिय सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में आने को तैयार है। ट्रेलर में विभूति और तिवारी जी की पुरानी कॉमेडी के साथ हॉरर ट्विस्ट दिखाया गया है। रवि किशन और निरहुआ की एंट्री से कहानी और भी मजेदार हो गई है।
Follow on Google News
‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, रवि किशन बने गुंडे, अंगूरी भाभी पर चढ़ा भूत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    करीब एक दशक से टीवी दर्शकों को हंसाने वाला लोकप्रिय सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो पर आधारित फीचर फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दर्शकों को पुराने अंदाज की कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में जहां जाने-पहचाने किरदार लौटे हैं, वहीं दो भोजपुरी सुपरस्टार्स रवि किशन और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) की नई एंट्री ने कहानी में नया मोड़ जोड़ दिया है।

    पुराने अंदाज में दिखे विभूति और तिवारी जी

    ट्रेलर की शुरुआत शो के फेमस डायलॉग ‘भाबीजी घर पर हैं’ से होती है। शुरुआत में ही विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) और मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौर) अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आते हैं। सीरियल की तरह फिल्म में भी दोनों किरदार मजेदार बहानों के जरिए एक-दूसरे की पत्नियों के करीब पहुंचने की कोशिश करते दिखते हैं। विभूति अंगूरी तिवारी से दूध मांगने पहुंचते हैं, तो तिवारी जी अन्नू मिश्रा से चीनी उधार लेने का बहाना बनाते नजर आते हैं।

    रवि किशन और मुकेश तिवारी की दमदार एंट्री

    ट्रेलर का असली हंगामा शुरू होता है रवि किशन और मुकेश तिवारी की एंट्री के साथ। दोनों फिल्म में गुंडों की भूमिका में दिखाई देते हैं। प्यार की तलाश में निकले ये दोनों अंगूरी और अन्नू पर दिल हार बैठते हैं, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोनों गुंडे विभूति और तिवारी जी को बंदूक की नोक पर धमकाते हैं और उनकी पत्नियों को जबरन शादी के लिए मजबूर करते हैं।

    कॉमेडी के साथ हॉरर का भी ट्विस्ट

    फिल्म को हॉरर-कॉमेडी बनाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी है, जहां अंगूरी भाभी पर अचानक भूत चढ़ जाता है, जो कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बना देता है। इसी डर और हंसी के मेल के साथ ट्रेलर खत्म होता है।

    शो के लोकप्रिय किरदारों की भी दिखी झलक

    ट्रेलर में शो के कई फेमस किरदार भी नजर आते हैं। इनमें सानंद वर्मा (सक्सेना), योगेश त्रिपाठी (दारोगा हप्पू सिंह), सोमा राठौड़ (रामकली तिवारी),  शामिल हैं, जो फिल्म में भी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे।

    ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी

    इस फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। उन्होंने इसे रघुवीर शेखावत और संजय कोहली के साथ मिलकर लिखा है। ‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि टीवी पर धमाल मचाने के बाद यह कॉमेडी फिल्म बड़े पर्दे पर कितना कमाल दिखा पाती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts