Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WPL 2026 :यूपी वारियर्ज की दूसरी बड़ी जीत, MI को 22 रन से हराया, लैनिंग ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

यूपी वारियर्ज की दूसरी बड़ी जीत, MI को 22 रन से हराया, लैनिंग ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के आज खेले गए पहले मैच में यूपी वारियर्ज ने मुंबई इंडियंस को 22 रन से हरा दिया। यह यूपी वारियर्ज की इस सीजन में 5 मैचों में दूसरी जीत रही, जबकि मुंबई इंडियंस को अपने पांचवें मुकाबले में दूसरी हार झेलनी पड़ी। टॉस जीतकर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी की।

    मुंबई के निमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्ज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मुंबई के लिए लेग स्पिनर अमीलीया कर सबसे सफल गेंदबाज रहीं और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

    Uploaded media

    165 रन पर ही पहुंची मुंबई

    188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से अमीलीया कर ने नाबाद 49 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि अमनजोत कौर ने 41 रन जोड़े, लेकिन दोनों की कोशिशें टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। यूपी वारियर्ज की गेंदबाजी में शिखा पांडे ने 2 अहम विकेट झटके।

    लैनिंग–लिचफील्ड की बेमिसाल पार्टनरशिप 

    यूपी वारियर्ज की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 5 रन के स्कोर पर ओपनर किरण नवगिरे का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 119 रन की शानदार साझेदारी की। मेग लैनिंग ने 45 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 155.56 रहा। वहीं, फीबी लिचफील्ड ने 37 गेंदों में 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 164.86 रहा।

    मिडिल ऑर्डर में हरलीन देओल ने 16 गेंदों पर 25 रन और क्लो ट्रायोन ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। हालांकि दीप्ति शर्मा खाता खोलने में नाकाम रहीं और शून्य पर आउट हो गईं।

    अमेलिया केर को मिले 3 विकेट

    मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में अमेलिया कर ने हरलीन देओल, सोफी एकलस्टन और दीप्ति शर्मा को आउट कर 3 विकेट हासिल किए। जबकि तेज गेंदबाज नैट सिवर ब्रंट के हाथ 2 सफलता लगी, इसके अलावा निकोला कैरी, अमनजोत कौर और हैली मैथ्यूज ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत लड़खड़ा गई। पहली बार ओपनिंग करने उतरीं सजीवन सजना 10 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद हैली मैथ्यूज भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटकों से मुंबई दबाव में आ गई, जिसका असर पूरी पारी पर साफ नजर आया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts