PlayBreaking News

Dhanush Mrunal Wedding Rumors :क्या 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे धनुष-मृणाल? करीबी ने अफवाहों पर लगाया विराम

धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। धनुष के करीबी सूत्र ने वैलेंटाइन डे पर शादी की खबरों को फर्जी बताया है। सूत्र के मुताबिक दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
Follow on Google News
क्या 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे धनुष-मृणाल? करीबी ने अफवाहों पर लगाया विराम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैल रही अफवाहों पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। धनुष के करीबी एक सूत्र ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए वैलेंटाइन डे पर शादी के दावों को फर्जी और बेबुनियाद बताया है।

    करीबी सूत्र ने किया साफ इनकार

    धनुष के करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर जो भी बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। वैलेंटाइन डे पर शादी की खबरें पूरी तरह फेक हैं। फैंस को ऐसी अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।” सूत्र ने साफ किया कि दोनों को लेकर किए जा रहे दावे महज अटकलें हैं और इनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत हैं, जिनसे 2004 में एक्टर ने शादी की थी और साल 2024 में कपल का तलाक हो गया था। उनके एक बेटा यात्रा राजा हैं।

    पहले भी उड़ चुकी हैं डेटिंग की अफवाहें

    गौरतलब है कि धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं पिछले साल से चल रही हैं। हालांकि, इससे पहले भी मृणाल ठाकुर सार्वजनिक तौर पर यह कह चुकी हैं कि वे और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब करीबी सूत्र के इस बयान के बाद शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

    वर्कफ्रंट पर फोकस

    वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष अपनी अपकमिंग फिल्मों में व्यस्त हैं, वहीं मृणाल ठाकुर भी इस साल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। दोनों सितारे फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: यह अपडेट धनुष के करीबी सूत्र के हवाले से है। आधिकारिक बयान सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts