People's Update
Tuesday, March 3, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 3, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी
    तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी
    पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर
    फांसी घर मेमोरियल मामला: केजरीवाल 6 मार्च को दिल्ली असेंबली की प्रिविलेज कमिटी के सामने पेश होंगे
    US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत
    ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने किया अपनी एयर कैपिबिलिटी बढ़ाने का ऐलान
    ईरान के गेरास में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
    साइप्रस को एंटी-मिसाइल और एंटी-ड्रोन सिस्टम भेजेगा फ्रांस
    Marines ने की थी प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कराची हिंसा पर अमरिका का खुलासा
    ईरानी हमलों के बीच कुवैत में बंद किया गया अमेरिकी दूतावास
    इराक में अमेरिकी सैनिकों पर ईरान का हमला, एरबिल एयरपोर्ट पर US बेस को बनाया निशाना
    तेहरान और बेहरूत में इजरायल का ताबड़तोड़ अटैक, धुआं-धुआं हुआ आसमान
    दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, मिडिल-ईस्ट संघर्ष के चलते विदेश में फंसी थीं प्लेयर
    हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर गंभीर सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
    बहरीन में शेख इसा में US बेस पर ईरान का हमला, 20 ड्रोन और 3 मिसाइलें गिराई
    होली से पहले दिल्ली का 'ऑपरेशन आघात', नशाखोरों-जुआरियों समेत 918 लोगों पर एक्शन
    अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी पश्तूनों और बलूचों को किया सतर्क, खूफिया अफसर ने किया हमले का दावा
    ईरान पर हमलों के समर्थन में टाइम्स स्क्वायर में निकली रैली, प्रदर्शनकारियों ने लगाए 'थैंक्यू USA' के
    'ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बाकी', अमेरिकी विदेश मंत्री ने चेताया
    पाकिस्तान पर तालिबान का प्रचंड वार
    ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    ट्रंप को मिल गया नोबेल पुरस्कार!मचाडो ने किया भेंट, वेनेजुएला संकट के बीच व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता व नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो की व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक मुलाकात हुई। बैठक के बाद मचाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट करने का दावा किया। हालांकि नोबेल समिति ने साफ किया कि पुरस्कार की उपाधि ट्रांसफर नहीं हो सकती।
    Publish Date: 16 Jan 2026, 9:46 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की अहम मुलाकात हुई। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद यह ट्रंप की किसी भी वेनेजुएलाई नेता से पहली सीधी बातचीत मानी जा रही है। खास बात यह रही कि इस मुलाकात के बाद मचाडो ने दावा किया कि, उन्होंने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट किया। जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी।

      क्यों अहम है यह मुलाकात

      गुरुवार को हुई यह बैठक इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद ट्रंप की किसी भी वेनेजुएलाई नेता के साथ पहली प्रत्यक्ष मुलाकात थी। अमेरिका के नेतृत्व में हुए इस एक्शन के बाद वेनेजुएला की सत्ता संरचना अस्थिर हो गई है। पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे देश का नेतृत्व कौन संभालेगा।

      मारिया कोरिना मचाडो लंबे समय से मादुरो सरकार की मुखर आलोचक रही हैं और उन्हें लोकतंत्र समर्थक नेता के तौर पर अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। ऐसे में उनका व्हाइट हाउस पहुंचना अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

      बंद कमरे में एक घंटे से ज्यादा बातचीत

      व्हाइट हाउस में हुई यह बैठक पूरी तरह बंद कमरे में हुई और करीब एक घंटे से अधिक चली। बैठक के दौरान किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसका कोई आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया। हालांकि, मचाडो ने बैठक के बाद कहा कि, बातचीत सकारात्मक रही और उन्होंने ट्रंप में वेनेजुएला की स्थिति को लेकर स्पष्ट समझ और संवेदनशीलता देखी।

      ट्रंप की ओर से बैठक के बाद कोई प्रेस बयान जारी नहीं किया गया, जो आमतौर पर ऐसी उच्चस्तरीय बैठकों के बाद देखने को मिलता है। इस चुप्पी को भी कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

      नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट करने का दावा

      बैठक के बाद जब मचाडो व्हाइट हाउस से बाहर निकलीं, तो उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल भेंट किया है। उन्होंने इसे वेनेजुएलावासियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

      हालांकि, मचाडो ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने उस मेडल को औपचारिक रूप से स्वीकार किया या नहीं। वहीं व्हाइट हाउस की ओर से भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इसी अनिश्चितता ने इस पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

      इतिहास से जोड़ा प्रतीक

      मचाडो ने इस पूरे घटनाक्रम को ऐतिहासिक संदर्भ से जोड़ते हुए कहा कि, यह कदम अमेरिका और वेनेजुएला के साझा संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने 19वीं सदी के क्रांतिकारी नेता मार्क्विस डी लाफायेट और साइमन बोलिवर का उदाहरण दिया और कहा कि, जैसे तब आजादी की लड़ाई में प्रतीकात्मक उपहार दिए गए थे। वैसे ही आज नोबेल मेडल एक प्रतीक है।

      मचाडो बोलीं- राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा

      व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में मचाडो के समर्थक मौजूद थे। जैसे ही वह बाहर आईं, समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मचाडो ने स्पेनिश भाषा में कहा, हम राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा कर सकते हैं।

      इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने थैंक यू ट्रंप के नारे लगाए। यह दृश्य इस बात का संकेत था कि, मचाडो को वेनेजुएला के प्रवासी समुदाय और विपक्षी समर्थकों का मजबूत समर्थन हासिल है।

      ट्रंप का रुख

      हालांकि, ट्रंप ने मचाडो की तारीफ की और उन्हें एक साहसी नेता बताया, लेकिन उन्होंने अब तक उन्हें वेनेजुएला की नई नेता के रूप में समर्थन नहीं दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने साफ किया कि, ट्रंप का आकलन अब भी वही है- मचाडो के पास देश के भीतर पर्याप्त राजनीतिक और संस्थागत समर्थन नहीं है।

      फिलहाल अमेरिका डेल्सी रोड्रिग्ज के साथ काम कर रहा है, जिन्हें मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह स्थिति दिखाती है कि अमेरिका वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन को लेकर बेहद सतर्क रणनीति अपना रहा है।

      नोबेल संस्थान का स्पष्ट रुख

      मचाडो के बयान के बाद नोबेल फाउंडेशन ने एक बार फिर अपने नियम स्पष्ट किए हैं। संस्थान के अनुसार, नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद उसे न तो रद्द किया जा सकता है और न ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा या ट्रांसफर किया जा सकता है। नोबेल पुरस्कार विजेता की उपाधि हमेशा उसी व्यक्ति के नाम से जुड़ी रहती है, जिसे यह सम्मान दिया गया हो। हालांकि, नोबेल मेडल व्यक्तिगत संपत्ति माना जाता है। इसलिए उसका मालिक बदला जा सकता है। इसका साफ मतलब है कि, भले ही मचाडो ने मेडल किसी को भेंट किया हो, लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार की उपाधि उन्हीं के नाम से ही जुड़ी रहेगी।

      ट्रंप की सोशल मीडिया प्रतिक्रिया

      डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए मचाडो को अद्भुत महिला बताया। उन्होंने लिखा कि, मचाडो ने उनके द्वारा किए गए प्रयासों के सम्मान में उन्हें नोबेल मेडल प्रदान किया, जिसे उन्होंने आपसी सम्मान का अनोखा भाव कहा। इस पोस्ट के बाद अमेरिका और यूरोप के राजनीतिक हलकों में इस कदम की अलग-अलग व्याख्याएं की जाने लगीं।

      व्हाइट हाउस का गिफ्ट बैग

      बैठक के बाद मचाडो को ट्रंप के नाम और सिग्नेचर वाला एक लाल रंग का गिफ्ट बैग लेकर बाहर निकलते देखा गया। इस बैग में क्या था, इसका खुलासा नहीं किया गया, लेकिन इसे दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक माहौल का संकेत माना गया।

      चुनावों पर कोई ठोस चर्चा नहीं

      जब पत्रकारों ने वेनेजुएला में संभावित चुनावों को लेकर सवाल पूछा, तो व्हाइट हाउस ने साफ किया कि इस बैठक में चुनावों की समयसीमा या प्रक्रिया पर कोई चर्चा नहीं हुई। प्रेस सचिव के मुताबिक, यह मुलाकात मुख्य रूप से विचार-विमर्श और आपसी समझ बढ़ाने के लिए थी।

      मचाडो का राजनीतिक सफर

      मारिया कोरिना मचाडो का राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने 2010 में सांसद के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और तानाशाही व भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर आवाज बनीं। मादुरो सरकार की आलोचना के चलते उन्हें संसद से निलंबन का सामना करना पड़ा। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वह विपक्ष की प्रमुख उम्मीदवार थीं, लेकिन उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Venezuela

      Maria Corina Machado

      Nobel Peace Prize

      Donald Trump

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

       इस तारीख को ट्रैविस की दुल्हन बनेंगी टेलर स्विफ्ट

      13 नंबर बना लकी! इस तारीख को ट्रैविस की दुल्हन बनेंगी टेलर स्विफ्ट

      ईरान की तबाही से पाकिस्तान डर में, इन दो देशों की नजदीकियां कर रहीं परेशान!

      Defence Minister Khawaja Asif : ईरान की तबाही से पाकिस्तान डर में, इन दो देशों की नजदीकियां कर रहीं परेशान!

      रायपुर में बम धमकी से मचा हड़कंप, पासपोर्ट कार्यालय को 12 धमाकों की ई-मेल चेतावनी

      Bomb Threat:रायपुर में बम धमकी से मचा हड़कंप, पासपोर्ट कार्यालय को 12 धमाकों की ई-मेल चेतावनी

      कौन हैं छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी वर्मा जिन्होंने तय किया पार्षद से राज्यसभा की प्रत्याशी तक का सफर

      CG News :कौन हैं छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी वर्मा जिन्होंने तय किया पार्षद से राज्यसभा की प्रत्याशी तक का सफर

      मंदिर से चप्पल चोरी हुई तो नायब तहसीलदार ने SP को लिखा पत्र- कहा चोर पर कार्रवाई करें..!

      अजब शिकायत :मंदिर से चप्पल चोरी हुई तो नायब तहसीलदार ने SP को लिखा पत्र- कहा चोर पर कार्रवाई करें..!

      पानी की टंकी में फेंका शव, फिर बिरयानी खाकर सो गया

      पिता की हत्या के बाद बेटा बोला- बाय मिस्टेक हो गया...पानी की टंकी में फेंका शव, फिर बिरयानी खाकर सो गया

      RSS के 100 साल पर बनी फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री, CM मोहन यादव का ऐलान

      Shatak Movie:RSS के 100 साल पर बनी फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री, CM मोहन यादव का ऐलान

      एक झटके में 40% कर्मचारियों की छंटनी, लाखों की सैलरी वाले हुए अनइंप्लॉयड!

      बेरोजगारी वाली होली: एक झटके में 40% कर्मचारियों की छंटनी, लाखों की सैलरी वाले हुए अनइंप्लॉयड!

      सोनिया गांधी ने उठाए गंभीर सवाल, संसद में बहस की मांग की

      खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी क्यों?सोनिया गांधी ने उठाए गंभीर सवाल, संसद में बहस की मांग की

      कटनी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

      कटनी में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता बेटे की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....