Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश!जमीन से टकराते ही लगी आग, इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों की मौत

केन्या में सफारी के दौरान एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर साम्बुरु काउंटी में अचानक जमीन से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई।
Follow on Google News
जमीन से टकराते ही लगी आग, इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों की मौत
केन्या में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश केन्या में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा केन्या की साम्बुरु काउंटी में हुआ, जहां हेलीकॉप्टर पर्यटकों को सफारी के लिए लेकर जा रहा था। अचानक हेलीकॉप्टर नीचे गिर गया और जमीन से टकराते ही उसमें आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर के कई टुकड़े हो गए। मृतकों में इक्वाडोर के खुफिया विभाग के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और 5 अमेरिकी नागरिक शामिल बताए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मुश्किलों के बाद हेलीकॉप्टर का मलबा और सभी 7 शव बरामद कर लिए गए।

लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से भरी थी उड़ान

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण यानी KCAA ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व से उड़ान भरी थी। यह इलाका वन्यजीवों और सफारी के लिए जाना जाता है। स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजकर 13 मिनट पर हेलीकॉप्टर साम्बुरु काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर अचानक नीचे आया और जमीन से टकरा गया। टक्कर के बाद उसमें आग लग गई और देखते ही देखते पूरा हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर अचानक नीचे क्यों गिरा। हादसे की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Uganda Army Chief : देश की सबसे खूबसूरत महिला से शादी, साथ में 1 अरब डॉलर की जिद, युगांडा आर्मी चीफ की ये कैसी मांग...

खराब मौसम और दुर्गम इलाके ने बढ़ाई परेशानी

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुर्घटना वाली जगह काफी दुर्गम इलाके में थी। इसके अलावा घना अंधेरा और खराब मौसम भी बचाव अभियान में बड़ी बाधा बने। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा और आसपास आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। जानकारी के मुताबिक, हादसे की जगह तक पहुंचना आसान नहीं था। मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बचाव दल को काफी सावधानी के साथ काम करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने मलबे तक पहुंचकर सभी सात शवों को बरामद कर लिया।

दुनिया ने देखा युवाओं का दम! हैशटैग से हल्लाबोल तक… Gen-Z ने कैसे बदली इन 5 देशों की तस्वीर?

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग थे

पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें एक पायलट और 6 यात्री शामिल थे। यात्रियों में 5 अमेरिकी नागरिक भी थे। अमेरिकी विदेश विभाग ने भी हादसे में पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद संबंधित अधिकारियों की ओर से मृतकों के परिवारों को सूचना देने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का काम शुरू किया गया।

इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख की भी मौत

इस हादसे में इक्वाडोर के खुफिया विभाग के प्रमुख मिशेल सेन्सी-कोंटुगी और उनकी पत्नी की मौत ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इक्वाडोर के परिवहन मंत्री रॉबर्टो लुक ने दोनों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। मिशेल सेन्सी-कोंटुगी इक्वाडोर के महत्वपूर्ण सुरक्षा अधिकारियों में शामिल थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद इक्वाडोर में भी शोक का माहौल है।

हादसे की जांच के आदेश

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। विमान दुर्घटना जांच विभाग यानी AAID के डायरेक्टर फ्रेडरिक काबुंगे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हेलीकॉप्टर में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या नहीं। इसके अलावा मौसम, उड़ान की स्थिति, पायलट से जुड़ी जानकारी और हेलीकॉप्टर के रखरखाव की भी जांच की जा सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

हॉस्टल में लगी आग से दहला केन्या! गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत, 60 से ज्यादा घायल, रातभर चला रेस्क्यू

साम्बुरु क्यों है इतना खास?

साम्बुरु काउंटी केन्या के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में शामिल है। यह इलाका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, वन्यजीवों और सफारी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल और वन्यजीवों को करीब से देखने पहुंचते हैं। साम्बुरु के आसपास का इलाका पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की प्राकृतिक परिस्थितियां इसे रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए खास बनाती हैं। इसी क्षेत्र में मौजूद लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिजर्व भी सफारी के लिए लोकप्रिय है। यहां पर्यटकों को हेलीकॉप्टर और अन्य माध्यमों से जंगलों का खूबसूरत नजारा देखने का मौका मिलता है। लेकिन इसी खूबसूरत इलाके में हुआ यह हादसा अब सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

हादसे की पूरी वजह सामने आने का इंतजार

केन्या में हुए इस हेलीकॉप्टर हादसे ने सात परिवारों को गहरा दुख दिया है। हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की जान चली गई। बचाव दल ने शव बरामद कर लिए हैं और जांच एजेंसियां दुर्घटना की वजह पता करने में जुट गई हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts