Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विपक्ष पर बरसे प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, बोले-देश की एकता कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा कार्यालय में सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराते हुए समयसीमा में कार्यकारिणी गठन और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने निर्देश दिए।
विपक्ष पर बरसे प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा, बोले-देश की एकता कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहें भाजपा कार्यकर्ता
सीहोर। भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए।

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को धार देने और सभी मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी मोर्चों के प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम का मूलमंत्र देते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों में लापरवाही नहीं बरतने का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में अपनी कार्यकारिणी घोषित करने और सक्रिय, समर्पित तथा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

राष्ट्र प्रथम ही भाजपा की राजनीति का आधार

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही मूलमंत्र है- राष्ट्र प्रथम। पार्टी सत्ता प्राप्ति को राजनीति का अंतिम उद्देश्य नहीं मानती, बल्कि राष्ट्रप्रेम और जनसेवा की भावना के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदों और नियुक्तियों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी से तय होती है। इसलिए प्रत्येक मोर्चे को अपनी भूमिका गंभीरता से निभानी होगी।

Featured News

कार्यकारिणी गठन में निष्क्रिय चेहरों के बजाय सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले मौका

मिश्रा ने मोर्चों के जिलाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। तय समयसीमा में टीम घोषित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी चयन में ऐसे कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए, जो वास्तव में जमीन पर सक्रिय हैं और पार्टी के विचारों को समाज के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं। संगठन में जिम्मेदारी मिलने का अर्थ केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि उसके अनुरूप परिणाम देना भी है।

देश की एकता और अखंडता पर विपक्ष को घेरा

प्रदेश प्रभारी ने अपने संबोधन में देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसी शक्तियां सक्रिय हो रही हैं, जो भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करने की बात करती हैं। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों का ऐसी ताकतों के साथ खड़ा होना चिंताजनक है। उन्होंने इजरायल, फ्रांस सहित यूरोप के विभिन्न देशों में हुए घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देशविरोधी शक्तियां प्रभावी होती हैं, तो सामाजिक व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे हालात में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति सजग रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जब विधायक बने सेवादार... गुरुद्वारे के जोड़ा घर में श्रद्धालुओं के जूते संभालकर विधायक राय ने जीता संगत का दिल

जिलाध्यक्ष ने मोर्चों को बताया संगठन की ताकत

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चे संगठन के महत्वपूर्ण अंग हैं। जिस प्रकार शरीर के प्रत्येक अंग की अपनी अलग भूमिका और महत्ता होती है, उसी प्रकार प्रत्येक मोर्चे की संगठन और समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद, सभी मोर्चों की रही सहभागिता

बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल, जिला मंत्री प्रीति सोनी, जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पंवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिता भंडेरिया तथा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि नागले मंचासीन रहे। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सीहोर: गीली मिट्टी में जूते के निशान से पकड़ा गया शातिर चोर, पुलिस ने बरामद किए जनपद उपाध्यक्ष के घर से चोरी गए 20.75 लाख के गहने

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...

Latest Posts