Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिलीं 3 बोरियां, नागपुर लूटकांड की 4 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

बालाघाट के डोरली गांव में नागपुर क्राइम ब्रांच ने खेत से तीन बोरियां बरामद कीं। इनमें 4 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी मिली है।

बालाघाट। नागपुर में व्यापारी के कर्मचारियों से हथियारों के दम पर करोड़ों रुपए की नकदी लूटी गई थी। यह रकम बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के डोरली गांव के एक खेत में छिपाई गई थी।

मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी शुभम को लेकर डोरली पहुंची। उसकी निशानदेही पर खेत में तलाशी ली गई। खेत में भूसे के ढेर के नीचे तीन बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने तीनों बोरियां बरामद कर लीं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें चार करोड़ रुपए से अधिक की नकदी मिली है। ग्राम पंचायत डोरली में पुलिस टीम रकम की गिनती करा रही है। कार्रवाई के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जीजा के खेत को बनाया था ठिकाना

जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम ने करीब चार दिन पहले नकदी छिपाई थी। उसने तीन बोरियों में रकम भरकर अपने जीजा अरविंद डहरवाल के खेत में रखी थी। इसके लिए भूसे के ढेर का इस्तेमाल किया गया था। ताकि किसी को रकम के बारे में भनक न लगे।

बताया जा रहा है कि नकदी छिपाने के लिए खेत में जगह उपलब्ध कराने में अरविंद ने भी सहयोग किया था। मंगलवार को नागपुर से पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी की बताई जगह पर तलाशी ली। इसके बाद तीनों बोरियां बरामद कर ली गईं। नकदी को ग्राम पंचायत भवन में रखकर उसकी गिनती शुरू की गई।

रायसेन मंडी लूटकांड मामला, घायल मुनीम की भोपाल में इलाज के दौरान मौत

18 नवंबर की वारदात से जुड़े तार

गौरतलब है कि 18 नवंबर की रात नागपुर के तुलसी नगर क्षेत्र में वारदात हुई थी। हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से नकदी से भरी कार लूट ली थी। कार में 3.74 करोड़ रुपए रखे थे। वारदात के बाद बदमाश कार को कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे।

इसके बाद से नागपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। डोरली में बरामद रकम निर्धारित लूट की राशि से अधिक बताई जा रही है। इससे आरोपियों के अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है।

रायसेन मंडी में 20 लाख रुपए की लूट का खुलासा, पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

अरविंद की गिरफ्तारी की चर्चा

आरोपी शुभम के जीजा अरविंद डहरवाल की गिरफ्तारी की चर्चा है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच पूरी होने तक मामले में कोई विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts