PlayBreaking News

दुनिया ने देखा युवाओं का दम!हैशटैग से हल्लाबोल तक… Gen-Z ने कैसे बदली इन 5 देशों की तस्वीर?

दुनिया में Gen-Z अब सिर्फ सोशल मीडिया की पीढ़ी नहीं रही, बल्कि बदलाव की सबसे बड़ी आवाज बनकर सामने आ रही है। भारत से लेकर नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और केन्या तक युवाओं ने शिक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर बड़े आंदोलन खड़े किए।
Follow on Google News
हैशटैग से हल्लाबोल तक… Gen-Z ने कैसे बदली इन 5 देशों की तस्वीर?
भारत से लेकर नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और केन्या तक युवाओं का आंदोलन

दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव के केंद्र में है Gen-Z यानी नई युवा पीढ़ी। यह वह पीढ़ी है जो इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के दौर में बड़ी हुई है। इनके आंदोलन पुराने तरीकों से अलग हैं। इनके पास न सिर्फ सड़क पर उतरने की ताकत है, बल्कि ऑनलाइन कैंपेन, हैशटैग और डिजिटल नेटवर्क के जरिए अपनी आवाज को दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता भी है।
पिछले कुछ वर्षों में कई देशों में Gen-Z युवाओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक फैसलों के खिलाफ बड़े आंदोलन किए। कई जगह इन आंदोलनों ने सरकारों को झुकने पर मजबूर किया तो कहीं नीतियों में बदलाव देखने को मिला।  भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और केन्या जैसे देशों में युवाओं की भूमिका ने यह साबित किया कि नई पीढ़ी सिर्फ सवाल नहीं उठाती, बल्कि बदलाव की दिशा भी तय कर सकती है।

Instagram Memes बने Gen-Z आंदोलनों की नई आवाज

Gen-Z के आंदोलनों में Instagram memes ने भी बड़ी भूमिका निभाई। जहां पहले किसी मुद्दे को लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े मंच और मीडिया की जरूरत होती थी, वहीं अब युवा मीम्स, रील्स और क्रिएटिव पोस्ट के जरिए अपनी बात लाखों लोगों तक पहुंचा रहे हैं। गंभीर मुद्दों को आसान भाषा और व्यंग्य के अंदाज में पेश करने वाले Instagram memes ने युवाओं को जोड़ने का काम किया। भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और केन्या जैसे देशों में युवाओं ने सोशल मीडिया को सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी आवाज उठाने का हथियार बनाया। कई बार एक वायरल मीम या रील किसी आंदोलन के संदेश को हजारों-लाखों लोगों तक पहुंचाने का जरिया बनी। यही वजह है कि Gen-Z के आंदोलनों में Instagram, TikTok और X जैसे प्लेटफॉर्म डिजिटल पोस्टर और ऑनलाइन मंच की तरह काम करने लगे हैं।

'हमारी हवा जहरीली कर दी!' कनाडा पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, AI तस्वीर शेयर कर दी टैरिफ की धमकी

भारत (2026)

भारत में 2026 में Gen-Z युवाओं का बड़ा आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर देखने को मिला। NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद देशभर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किए।  छात्रों की मांग थी कि प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर छात्रों ने कैंपेन चलाए, वीडियो और पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और देखते ही देखते यह मुद्दा राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन गया। युवाओं के लगातार दबाव के बाद सरकार को जांच, कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर कदम उठाने पड़े। आंदोलन ने यह दिखाया कि आज के छात्र सिर्फ परीक्षा देने वाले युवा नहीं हैं, बल्कि अपनी शिक्षा व्यवस्था के भविष्य को लेकर भी सजग हैं।

/img/99/1785041798460

भारत में Neet पेपर लीक को लेकर Gen-Z युवाओं का आंदोलन

नेपाल (2025-26)

नेपाल में 2025-26 के दौरान युवाओं के बीच बढ़ता असंतोष राजनीतिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सामने आया। बड़ी संख्या में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर पारदर्शिता, रोजगार और बेहतर शासन की मांग की। नेपाल की Gen-Z पीढ़ी का मानना था कि पुरानी राजनीतिक व्यवस्था युवाओं की उम्मीदों के अनुसार काम नहीं कर रही है। बेरोजगारी, विदेश पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों ने युवाओं के गुस्से को बढ़ाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस आंदोलन को गति दी। युवाओं ने ऑनलाइन नेटवर्किंग के जरिए प्रदर्शन आयोजित किए और अपनी मांगों को व्यापक समर्थन दिलाया।

/img/99/1785041803949

भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर नेपाल में युवाओं का आंदोलन

बांग्लादेश (2024)

बांग्लादेश में 2024 का छात्र आंदोलन Gen-Z आंदोलनों का सबसे बड़ा उदाहरण माना गया। शुरुआत सरकारी नौकरी में आरक्षण व्यवस्था के विरोध से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह आंदोलन व्यापक राजनीतिक असंतोष में बदल गया। छात्रों ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो और युवाओं को समान अवसर मिले। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर आए। सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन तेजी से फैला और देशभर में इसका असर दिखाई दिया। लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

/img/99/1785041807412

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण व्यवस्था के विरोध से हुई क्रांति

श्रीलंका (2022)

श्रीलंका में 2022 का आर्थिक संकट देश के इतिहास के सबसे बड़े संकटों में से एक था। महंगाई, ईंधन की कमी, बिजली संकट और आर्थिक परेशानियों से जनता परेशान थी। इस दौरान युवाओं ने ‘अरगालय’ यानी संघर्ष आंदोलन शुरू किया। Gen-Z और युवा प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई। कोलंबो में राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। सोशल मीडिया ने इस आंदोलन को मजबूती दी और देशभर के लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार विरोध के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति को पद छोड़ना पड़ा।

/img/99/1785041810506

महंगाई, ईंधन की कमी, बिजली संकट और आर्थिक परेशानियों से जनता थी परेशान

केन्या (2024)

केन्या में 2024 में Gen-Z युवाओं ने नए टैक्स प्रस्तावों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। युवाओं का कहना था कि बढ़ते टैक्स और आर्थिक दबाव आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इस आंदोलन की सबसे बड़ी खासियत थी कि इसे युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए संगठित किया। बिना किसी बड़े राजनीतिक संगठन के हजारों युवा एकजुट हुए। प्रदर्शन के बाद सरकार को प्रस्तावित टैक्स कानून पर पुनर्विचार करना पड़ा।

/img/99/1785041801804

केन्या में Gen-Z युवाओं का नए टैक्स प्रस्तावों के खिलाफ बड़ा आंदोलन

Gen-Z आंदोलन क्यों हो रहे हैं सफल?

1. सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा हथियार- पहले आंदोलन के लिए बड़े संगठनों और नेताओं की जरूरत होती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया ने युवाओं को सीधे जोड़ दिया है। एक पोस्ट, वीडियो या हैशटैग कुछ घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच सकता है।

2. युवा अब सवाल पूछने से नहीं डरते- Gen-Z पारदर्शिता, समान अवसर और जवाबदेही को महत्व देती है। यह पीढ़ी पुराने तरीकों को बिना सवाल किए स्वीकार नहीं करती।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts