Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

DRG, BSF और BDS की संयुक्त कार्रवाई, दंतेवाड़ा में सरेंडर नक्सली की निशानदेही पर मिला हथियार, नकदी और सोने का जखीरा कांकेर जिले के हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया डंप बरामद किया।
कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

रायपुर/कांकेर न्यूज। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर-नारायणपुर सीमा के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया डंप बरामद किया गया, जिसमें IED, BGL लॉन्चर, AK-47 की गोलियां और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। वहीं दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पित नक्सली की निशानदेही पर हथियार, नकदी और सोने के बिस्किट भी बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी गांव पर विधानसभा में बवाल: स्थगन प्रस्ताव खारिज, विपक्ष का हंगामा, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह कानूनी



कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

कांकेर जिले के हेटारकसा, पल्लाहुर और जपमारका के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। डीआरजी, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया डंप बरामद किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

IED और हथियारों का जखीरा मिला

सर्चिंग के दौरान जवानों को 3 किलो क्षमता का IED, एक BGL लॉन्चर, AK-47 की 30 गोलियां, SLR की 4 गोलियां, दो पाइप बम और नक्सलियों के उपयोग की अन्य सामग्री मिली। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि नक्सली बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

मौके पर ही निष्क्रिय किए गए विस्फोटक

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ता (BDS) ने IED और पाइप बम को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज़ कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

दंतेवाड़ा में भी मिला बड़ा डंप

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में आत्मसमर्पित नक्सली की निशानदेही पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक ड्रम बरामद किया, जिसे जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया था।

सोने के बिस्किट और नकदी भी बरामद

ड्रम से हथियार, कारतूस, नकद राशि, सोने के बिस्किट और नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामग्री के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS; महादेव बेटिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

अभियान लगातार जारी

सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के ठिकानों और डंप को नष्ट करने के साथ उनकी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts