CG NEWS:कांकेर-नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,गोला-बारूद और विस्फोटक का भारी जखीरा बरामद
संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिला नक्सलियों का डंप, विस्फोटक, डेटोनेटर, AK-47 राउंड, BGL सेल और सैकड़ों कारतूस जब्त; सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि गट्टाकाल और दरवीकोड़ो के बीच पहाड़ी जंगल में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।
PREM
29 Jul 2026



























