PlayBreaking News

जगदलपुर में NH-16 पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत

Follow on Google News
जगदलपुर में NH-16 पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -16 पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का एक और खतरनाक उदाहरण सामने आया है। बेडागुड़ा गांव के बीच से गुजरने वाले इस प्रमुख मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रकों का कहर आम जनता के लिए चुनौती बन चुका है। सड़क पार करना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

    काफी दूर तक घसीटा

    दरअसल, शुक्रवार को जनपद पंचायत तोकापाल के बेडागुड़ा पंचायत भवन के सामने स्थित एनएच-16 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता कश्यप (पत्नी उदय कश्यप) निवासी खंडियापाल अपने ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 13 AD 2745 ने स्कूटी संख्या CG 17 KF 9889 को पीछे से टक्कर मारकर घसीटे हुए ले गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि संगीता कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

    पेट्रोल पंप के पास ट्रक को पकड़ा

    आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे सुमित पेट्रोल पंप के पास दबोच लिया। इसके बाद ट्रक चालक को पुलिस थाना परपा के हवाले कर दिया गया। घटना के समय वहां दुर्गा चंदा मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि हादसा अत्यंत तेज गति से हुआ था।

    ग्रामीणों की जान जोखिम में

    ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-16 पर वाहन गति इतनी अधिक हो गई है कि रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी उन्हें अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। विशेषकर यह स्थान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि तत्काल स्पीड ब्रेकर्स लगाकर इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की जानलेवा घटनाओं से बचा जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts