Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL Auction :6 ऑस्ट्रेलियाई की 45.70 करोड़ में नीलामी, अनकैप्ड प्लेयर्स पर करोड़ों की बारिश, ऐसा रहा मिनी ऑक्शन

इसके साथ ही इस बार भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का क्रेज भी देखने को मिला। उभरते हुए डोमेस्टिक प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजियों ने खुलकर भरोसा जताया।
6 ऑस्ट्रेलियाई की 45.70 करोड़ में नीलामी, अनकैप्ड प्लेयर्स पर करोड़ों की बारिश, ऐसा रहा मिनी ऑक्शन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। अबू धाबी में मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होस्ट किया गया, जिसमें फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई। इस मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों पर दांव लगे, जिनमें 48 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। टीमों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए।

    ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की भी अच्छी मांग देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 6 खिलाड़ियों पर ही 45.70 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की गई, जिससे उनकी उपयोगिता और अनुभव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

     

    अनकैप्ड खिलाड़ियों का क्रेज बढ़ा

    इसके साथ ही इस बार भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों का क्रेज भी साफ नजर आया। उभरते हुए घरेलू सितारों पर फ्रेंचाइजियों ने खुलकर भरोसा जताया और टॉप-5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर ही करीब 45 करोड़ रुपये लुटा दिए। यह साफ संकेत है कि आईपीएल टीमें भविष्य की प्रतिभाओं पर निवेश करने को पूरी तरह तैयार हैं।

    कौनसे खिलाड़ी डिमांड में रहे

    मिनी ऑक्शन में खरीदे गए प्लेयर्स की भूमिका पर नजर डालें तो इस बार तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली। ऑक्शन में कुल 23 तेज गेंदबाज, 9 स्पिनर्स, 12 विकेटकीपर, 10 विशेषज्ञ बल्लेबाज और 23 ऑलराउंडर बेचे गए। खासतौर पर पावर हिटिंग स्किल वाले खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने खुलकर पैसा खर्च किया, जिससे साफ है कि टीमें आक्रामक क्रिकेट पर ज्यादा जोर दे रही हैं।

    टीमों की खरीदारी की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, जबकि पंजाब किंग्स ने सबसे कम 4 खिलाड़ी खरीदे। खर्च के मामले में मुंबई इंडियंस सबसे किफायती टीम रही, जिसने ऑक्शन में महज 2.20 करोड़ रुपये ही खर्च किए।

    इस ऑक्शन की एक बड़ी और चौंकाने वाली बात यह भी रही कि कई दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। स्टीव स्मिथ, महीश तीक्षणा और डेवोन कॉन्वे जैसे नामी क्रिकेटरों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

    23 ऑलराउंडर्स में से 12 करोड़पति बने

    मिनी ऑक्शन में इस बार तेज गेंदबाजों की जबरदस्त मांग और ऑलराउंडर्स का साफ दबदबा देखने को मिला। फ्रेंचाइजियों ने संतुलित टीम बनाने के लिए ऐसे खिलाड़ियों पर खास भरोसा जताया, जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

    ऑक्शन में बिके 23 ऑलराउंडर्स में से 12 खिलाड़ी करोड़पति बने। इनमें भी 6 ऑलराउंडर्स की कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक रही, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता और टी20 फॉर्मेट में बढ़ती अहमियत को दर्शाता है।

    गेंदबाजों की बात करें तो कुल 32 गेंदबाज बिके, जिनमें से 13 गेंदबाज करोड़पति बने। खास तौर पर तेज गेंदबाजों पर टीमों ने जमकर बोली लगाई। इनमें 2 पेसर्स ऐसे रहे, जो कुल मिलाकर 27.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में बिके, जिससे साफ है कि डेथ ओवर और पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की डिमांड सबसे ज्यादा रही।

    लोकल प्लेयर्स की सुर्खियां रही तेज

    आईपीएल के मिनी ऑक्शन में हर बार की तरह इस बार भी लोकल अनकैप्ड खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस ऑक्शन में बिके 48 भारतीय खिलाड़ियों में से 39 ऐसे रहे, जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। इसके बावजूद फ्रेंचाइजियों ने इन युवा खिलाड़ियों पर जमकर भरोसा दिखाया।

    अनकैप्ड खिलाड़ियों की डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टॉप-5 अनकैप्ड प्लेयर्स पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। इनमें से दो खिलाड़ियों की कीमत 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रही, जो आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था, जिन्हें 2022 में 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

    इस बार ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के एक अनकैप्ड खिलाड़ी पर भी बोली लगी। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts