Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुस्लिम धर्म छोड़ा!उर्फी जावेद बन गईं गीता भारद्वाज? एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा सच

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच उर्फी जावेद ने तोड़ दी सच्चाई की चुप्पी। दावा किया जा रहा था कि उन्हें इस्लाम से बाहर कर दिया गया और नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख दिया गया है। लेकिन उर्फी ने साफ किया कि वह किसी धर्म की मान्यता नहीं रखतीं और खुद को नास्तिक मानती हैं। साथ ही, नाम बदलने की अफवाह भी पूरी तरह झूठी है।
उर्फी जावेद बन गईं गीता भारद्वाज? एक्ट्रेस ने खुद बताया पूरा सच
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया की दुनिया में हमेशा अपने अनोखे स्टाइल और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके फैशन या किसी रियलिटी शो के लिए नहीं, बल्कि उनके धर्म लेकर फैली खबरों की वजह से है।

    हाल ही में सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि उर्फी जावेद को इस्लाम से बाहर कर दिया गया और उनका नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख दिया गया है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर बहस तेज हो गई और कई लोग उर्फी के धर्म और निजी जीवन पर सवाल उठाने लगे।

    उर्फी ने खुद बताया सच

    इस पूरे मामले पर उर्फी जावेद ने खुद सामने आकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी धर्म से जुड़ी नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्होंने बहुत पहले ही धर्म को अपने जीवन से अलविदा कह दिया था और खुद को नास्तिक मानती हैं। उर्फी ने साफ शब्दों में कहा, मैं नास्तिक हूं।

    इसलिए किसी के द्वारा यह दावा करना कि उन्हें किसी धर्म से बाहर किया गया, पूरी तरह गलत और निराधार है। उर्फी ने कहा, जब वह खुद किसी धर्म का हिस्सा ही नहीं हैं, तो उन्हें निकालने का सवाल ही कहां उठता है।

    नाम बदलने की अफवाह पर उर्फी की प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर उनके नाम बदलने की अफवाहें भी सामने आई थीं। कहा गया कि उर्फी अब गीता भारद्वाज के नाम से जानी जाएंगी। इस पर भी उर्फी ने हैरानी जताई और बताया कि ऐसा कोई सच नहीं है।

    सोशल मीडिया का निशाना

    उर्फी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर उनके फैशन सेंस, बोल्ड स्टाइल और विचारों के लिए ट्रोल किया जाता है। लेकिन धर्म और पहचान को लेकर झूठी अफवाहें फैलाना ज्यादा गंभीर मामला है। उनके अनुसार, पब्लिक फिगर्स भी इंसान ही हैं, और उनकी निजी जिंदगी में दखल देना सही नहीं है।

    आपको बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों चर्चित रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स-6 को होस्ट कर रही हैं। शो में उनकी बेबाक राय और स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। उर्फी ने खुद कहा कि इस बार कंटेस्टेंट्स काफी स्ट्रेटफॉरवर्ड और एंटरटेनिंग हैं, जिसकी वजह से यह सीजन खास बन गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts