Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़ा सवाल...किसके पास होगी NCP की कमान? पार्टी के नेताओं ने कर दिया इशारा...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिला दी गई है। अब पार्टी नेताओं ने बताया है कि अध्यक्ष की कुर्सी किसके पास होगी।
किसके पास होगी NCP की कमान? पार्टी के नेताओं ने कर दिया इशारा...
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार के असामयिक निधन के बाद इस राजनीतिक दल में नेतृत्व को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे संगठन की कमान किसके हाथों में होगी। इस बीच कई तरह की अटकलें सामने आईं, जिनमें शीर्ष पदों को लेकर अलग-अलग नामों पर चर्चा होती रही।

    प्रफुल्ल पटेल इसलिए हुए नाराज

    इन्हीं चर्चाओं के बीच एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा फैसलों को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे बयान देने वालों का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि बाहरी लोग बिना विषय समझे टिप्पणी कर रहे हैं।

    अभी जिम्मेदारी की चर्चा उचित नहीं

    प्रफुल्ल पटेल ने यह भी कहा कि इस समय किसी पद या जिम्मेदारी पर चर्चा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति शोक को अपने तरीके से व्यक्त करता है और इसे सार्वजनिक बहस का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। पार्टी को परिस्थितियों को समझते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना है और नेतृत्व इस पर सही समय पर फैसला करेगा।

    जल्द ही होगा फैसला

    अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके तीन दिन बाद सुनेत्रा पवार को NCP विधायक दल का नेता चुना गया। अब पार्टी संगठन में उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिस पर जल्द ही औपचारिक निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts