Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jammu-Kashmir :उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जोफड़-रामनगर इलाके में ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जोफड़-रामनगर और मजलता इलाके में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खुफिया सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है।
उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जोफड़-रामनगर इलाके में ऑपरेशन जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जोफड़-रामनगर और मजलता क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल मौके पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

    दो आतंकियों को घेरा

    जानकारी के मुताबिक, यह आतंकी समूह पहले तीन आतंकियों का था। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में इस ग्रुप से जुबैर नाम का आतंकी अलग हो गया था। अब इस मुठभेड़ में ग्रुप के बाकी दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

    जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं आतंकी

    सूत्रों के अनुसार, घिरे हुए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उनकी मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी।

    इलाके की घेराबंदी, तलाशी अभियान तेज

    उधमपुर के मजलता इलाके में सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया है। आतंकियों को पकड़ने या ढेर करने के लिए सघन तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    खुफिया इनपुट के आधार पर ऑपरेशन जारी

    यह पूरा अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया जा रहा है। सुरक्षाबल किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए बेहद सतर्क हैं। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और ऑपरेशन जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts