Epstein files :नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस का हजार से ज्यादा बार नाम, यौन अपराधी ने भेजे थे कई फ्लर्टी मैसेज

Follow on Google News
नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस का हजार से ज्यादा बार नाम, यौन अपराधी ने भेजे थे कई फ्लर्टी मैसेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ओस्लो। यौन अपराधी जैफ्री एपस्टीन से जुड़ा मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका न्याय विभाग ने इस मामले का जब से खुलासा किया है इसमें कई बड़े प्रिंस सहित राजकुमारियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में नार्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट और यौन क्रिमिनल एपस्टीन के संबंध सामने आया है। जिससे नाय विवाद छिड़ गया है।

    1 हजार बार आया प्रिंसेस का नाम

    अमेरिका के जस्टिस विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में प्रिंसेस का नाम 1 हजार से ज्यादा बार सामने आया है। वहीं नॉर्वे के अखबार VG के अनुसार, एपस्टीन फाइल में मेटे मारिट और जैफ्री एपस्टीन के बीच साल 2011 से लेकर 2014 तक अहम सबूतों से जुड़ा ई-मेल सामने आया है। जिसमें कई ऐसी बातचीत हुई जो सुनने में लोगों को हैरान कर देगी।

    एपस्टीन बोला- 'पेरिस' अफैयर- अवैध संबंध के लिए सही जगह

    एक ईमेल में एपस्टीन ने मेटे-मारिट से कहा था कि वह शादी करना चाहता है और इसी मकसद से पत्नी की तलाश में पेरिस आया है। मेल में उसने फ्लर्टी अंदाज़ अपनाते हुए लिखा कि पेरिस अफेयर और अवैध रिश्तों के लिए तो बेहतर जगह है, लेकिन अगर किसी को शादी के लिए पत्नी ढूंढनी हो तो स्कैंडिनेवियाई महिलाएं ज्यादा अच्छी और वफादार साबित होती हैं।

    इस पर मेटे-मारिट ने जवाब देते हुए लिखा, “मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि आप वाकई पत्नी की तलाश कर रहे हैं।” खास बात यह है कि मेटे-मारिट का जन्म नॉर्वे में हुआ है और वह खुद स्कैंडिनेवियाई महिला हैं।

    राजकुमारी- बेटे के वॉलपेपर के लिए 2 न्यूड लड़कियों की फोटो चाहिए

    नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट और जेफ्री एपस्टीन के बीच हुए निजी ईमेल सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है। एक ईमेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन से पूछा था कि क्या उनके 15 वर्षीय बेटे के वॉलपेपर के लिए सर्फबोर्ड के साथ दो न्यूड लड़कियों की तस्वीर लगाना ठीक रहेगा।

    इसके अलावा, एक अन्य मेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन को आकर्षक बताया था। नॉर्वे के मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निजी ईमेल बातचीत में उन्होंने एपस्टीन से कहा था, “तुम्हारी बातें मुझे गुदगुदाती हैं।” कुछ अन्य ईमेल्स में उन्होंने उन्हें ‘सॉफ्ट हार्टेड’ और ‘स्वीटहार्ट’ जैसे शब्दों से संबोधित किया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts