भारत-US ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल :पड़ोसी देश से ज्यादा बेहतर डील, सभी भारतीय को डील पर गर्व होगा

पड़ोसी देश से ज्यादा बेहतर डील, सभी भारतीय को डील पर गर्व होगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शानदार और ऐतिहासिक बताया है। उनका कहना है कि देश को इस समझौते का कई महीनों से इंतजार था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह डील भारत के भविष्य को नई ऊंचाइयों त ले जाने वाली साबित होगी।

    पीयूष गोयल ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह देशहित और जनहित में लिया गया है, जिससे देश के 140 करोड़ नागरिकों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस समझौते से व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश में इस फैसले को लेकर सकारात्मक माहौल है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साधुवाद कर रहे हैं।

    Twitter Post

    अब जानिए कॉर्मस मिनिस्टर की वो बड़ी बातें जो जानना है जरूरी

    • पीयूष गोयल ने कहा कि यह ट्रेड डील भारत के पड़ोसी और प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर है। भारत पर लगाए गए 50% रेसिप्रोकल टैरिफ से खासकर सीफूड सेक्टर में तनाव था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत और संतुलित समझौते के जरिए बड़ी राहत दिलाई।

    • गोयल के मुताबिक, मित्रता और आपसी विश्वास के आधार पर भारत को प्राथमिकता देते हुए यह डील की गई है, जो वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और प्रभाव को दर्शाती है।

    • भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एमएसएमई सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। छोटे और मझोले उद्योगों को अमेरिकी बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे निर्यात, उत्पादन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

    • यह समझौता सिर्फ एक ट्रेड डील नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है। देश-विदेश में इसकी सराहना हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों व निवेशकों के बीच भी इसे लेकर सकारात्मक माहौल बना है।

    • यह डील खासतौर पर सीफूड सेक्टर के लिए अहम रही, जो ऊंचे टैरिफ के कारण लंबे समय से दबाव में था। इस समझौते से निर्यात को राहत मिलेगी और कारोबारियों की चिंता कम होगी।

    Twitter Post
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts