Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 18 साल की युवती ने लगाई फांसी :मां नहा रही थी, दूसरे कमरे में उठाया कदम

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां बाथरूम में थी, युवती ने दूसरे कमरे में कदम उठाया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं खुडैल इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
मां नहा रही थी, दूसरे कमरे में उठाया कदम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के लसूड़िया इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान युवती दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    लसूडिया पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रमिला (18), पिता जीतू मोरे के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

    8वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

    परिजनों ने बताया कि प्रमिला ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर ही रहती थी। परिवार को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रमिला की तीन छोटी बहनें और एक भाई हैं।

    पिता ड्यूटी पर थे, भाई-बहन दूसरे कमरे में

    मृतका के पिता एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी चलाते हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। उस वक्त घर में मौजूद भाई-बहन बाहर वाले कमरे में थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खुडैल में निर्माणाधीन इमारत से गिरा मजदूर

    इंदौर के पास खुडैल इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार शाम चौथी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पैर फिसलने से नीचे गिरा मजदूर

    पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जीवन (32), पिता गणेश, निवासी देवास के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान चौथी मंजिल पर उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा।

    अस्पताल में मृत घोषित

    तेज आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उसे घायल हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts