PlayBreaking News

26 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत :फाइनल मैच 31 मई को, उद्घाटन मैच पर बना संशय

Follow on Google News
फाइनल मैच 31 मई को, उद्घाटन मैच पर बना संशय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के (IPL) का आगाज अगले साल मार्च 2026 से होगा। जबकि फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबला कहां खेला जाएगा इस पर स्थिति साफ नहीं है। बीसीसीआई ने अब तक अगले सीजन के पूरे शेड्यूल का ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL के सीईओ हेमांग अमीन ने प्रेस ब्रीफिंग में 19वें संस्करण के डेट्स की जानकारी दी है।

    कहां खेला जाएगा उद्घाटन मैच

    सीजन का उद्घाटन मैच किस स्टेडियम पर खेला जाएगा यह अब तक साफ नहीं हुआ है। वहीं आईपीएल परंपरा के हिसाब से पिछले सीजन की चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर यह ओपनिंग मुकाबला खेला जाता है। इस हिसाब से यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होस्ट हो सकता है। दरअसल चिन्नास्वामी स्टेडियम की उपलब्धता पर संशय बना है, यह मुद्दा अबू धाबी के डब्ल्यू होटल में टीम मालिकों की प्री-ऑक्शन मीटिंग में सामने आया है। 

    अबू धाबी में होगा मिनी ऑक्शन

    IPL 2026 का मिनी ऑक्शन दुबई में आज होने जा रहा है। यहां 350 से ज्यादा खिलाड़ियों के नाम टेबल पर रखे जाएंगे। जिसमें से 77 प्लेयर्स की किस्मत चमकेगी। कोलकाता नाइट राडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64.30 करोड़ का है। वहीं मुंबई के पास सबसे कम 2.75  करोड़ का है। नियमों के अनुसार एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल कर सकती है, इनमें विदेशी प्लेयर्स की अधिकतम सीमा 9 की है।

    KCA को मिली मैचों की सशर्त अनुमति

    कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KCA) को आईपीएल मैचों की सशर्त परमिशन दी गई है। हाल ही के दिनों में राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा था राज्य सरकार इस मुद्दे को लेकर सकारात्मक है और इसके लिए जरूरी प्लानिंग भी करेगी। डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि गृह मंत्री जी. परमेश्वर KCA अधिकारियों संग मीटिंग करके अंतिम फैसला सुनाएंगे। 

    4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची थी भगदड़

    बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के अनिश्चता की मुख्य वजह 4 जून को शहर में विनिंग सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ की वह घटना शामिल है। जिनमें 11 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाएं और बड़े आयोजनों पर रोक लगाई है। इसी के चलते बीसीसीआई को महिला विश्व कप के कुछ मुकाबलों को बेंगलुरु के बाहर स्थानांतरित करने पड़े थे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts