People's Update
Sunday, March 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर
    व्यापार जगत

    डब्ल्यूटीआई क्रूड सस्ता पड़ने की वजह से भारत ने अमेरिकी कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, व्यापार घाटे में कमी की उम्मीद

    Publish Date: 29 Aug 2025, 4:33 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News

    नई दिल्ली। भारत ने हाल के दिनों में अमेरिकी कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ाई है। इसका मुख्य कारण है कि अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड अन्य विकल्पों की तुलना में सस्ता और प्रतिस्पर्धी दाम पर उपलब्ध है। इस कदम से न केवल भारतीय रिफाइनरियों को लागत लाभ मिलेगा बल्कि अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार तनाव के बीच भारत का व्यापार घाटा भी कम हो सकता है। जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अक्टूबर और नवंबर में आपूर्ति के लिए अमेरिका से 5 मिलियन बैरल डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल खरीदा है। इसी तरह, सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) ने भी 2 मिलियन बैरल डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल खरीदा है। निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी ट्रेडिंग कंपनी विटोल से 2 मिलियन बैरल डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की खरीद की है।

    ये भी पढ़ें: वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने मित्सुबिशी कॉर्प में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 10.23% की

    भारत के साथ अन्य एशियाई देशों ने भी खरीद

    इस खरीद के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि एशियाई बाजारों के लिए सस्ता अमेरिकी तेल उपलब्ध है। यानी एशिया में अमेरिकी तेल मुनाफे के साथ खरीदा और बेचा जा सकता है। इसका लाभ उठाते हुए भारत समेत अन्य एशियाई देश भी अमेरिकी तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दरअसल, अमेरिका ने हाल ही में भारत पर आयातित वस्तुओं पर शुल्क दोगुना करके 50% कर दिया है। इसका कारण यह बताया गया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, जिससे अमेरिका असहज है। ऐसे में भारत पर दबाव है कि वह अमेरिका से भी अधिक तेल खरीदे, ताकि व्यापार संबंधों में संतुलन बना रहे और बढ़ते तनाव को कुछ हद तक कम किया जा सके। इस सौदे में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: इस शनिवार दो सत्रों में विशेष मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 

    भारत विविध स्रोतों से कर रहा तेल की खरीद

    यूरोप की गनवोर और इक्विनोर ने 2-2 मिलियन बैरल तेल बेचा है, जबकि मर्कुरिया ने आईओसी को 1 मिलियन बैरल की आपूर्ति की है। वहीं बीपीसीएल ने पहली बार नाइजीरिया के यूटापेटे क्रूड की भी खरीद की है, जिससे पता चलता है कि भारत अपनी कच्चे तेल की आपूर्ति को विविधतापूर्ण बनाने पर जोर दे रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर हो सकता है। एक ओर तो सस्ते अमेरिकी तेल से आयात लागत घटेगी, दूसरी ओर व्यापार घाटा भी कम होगा क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच आयात-निर्यात का संतुलन सुधरेगा। साथ ही, इससे अमेरिका को यह संदेश भी जाएगा कि भारत केवल रूस पर निर्भर नहीं है, बल्कि अन्य ऊर्जा स्रोतों से भी तेज खरीद रहा है। कुल मिलाकर, भारत की यह रणनीति आर्थिक और कूटनीतिक दोनों दृष्टि से अहम है। ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, व्यापार घाटा घटाने और अमेरिका के साथ रिश्तों को संतुलित करने के लिए अमेरिकी कच्चे तेल की यह बढ़ती खरीद भविष्य में भी जारी रह सकती है।

    ये भी पढ़ें: एस बैंक में 16,000 करोड़ रुपए निवेश करेगा जापान का सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    India oil market

    India energy imports

    Cheap crude oil India

    Trade deficit India

    US crude imports India

    WTI crude discount

    India US oil trade

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    Smriti Irani Birthday Special:तुलसी’ से केंद्रीय मंत्री तक… संघर्ष, पहचान और राजनीति का सफर

    एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    जन्मदिन विशेष:एयरपोर्ट पर थप्पड़ से ‘टपोरी’ तक, कंगना रनौत की पूरी कंट्रोवर्सी फाइल

    PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    West Asia Crisis : PM Modi ने की हाईलेवल मीटिंग, खाद, तेल, गैस को लेकर की चर्चा

    एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    भोपाल:एमपी के पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 पदक

    ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    होर्मुज पर बढ़ा तनाव:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

    श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर:श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े

    गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    गैंगवार की आहट :गैंगस्टर हरेंद्र राणा व अमित यादव के घर भाड़े के शूटर और अवैध हथियारों की तलाशी

    भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    Power Cut Alert!भोपाल के 60 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

    MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    35KM के लिए हेलिकॉप्टर से बारात!MP में किसान परिवार की शादी बनी चर्चा का विषय, गांव में बना हेलीपैड

    पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    इंदौर ब्रजेश्वरी ब्लास्ट केस :पुलिस की रिपोर्ट में नई कहानी-किचन में शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....