Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने से परिवार पर क्या बीती, पलक ने बताया सच

म्यूजिशियन पलाश मुछाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद पहली बार पलक की बहन सिंगर पलक मुछाल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि परिवार किस हाल में है।
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टलने से परिवार पर क्या बीती, पलक ने बताया सच
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। म्यूजिशियन पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर स्मृति मंधाना की शादी टलने और पलाश पर चीटिंग के आरोपों के बीच पलाश की बहन सिंगर पलक मुछाल ने पहली बार सार्वजिनक रूप से कोई बात कही है। उन्होंने परिवार की मनोदशा के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम बस पॉजिटव सोच रहे हैं। हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने स्मृति मंधाना का नाम नहीं लिया। 

    अभी हम सिर्फ पॉजिटिव सोच रख रहे हैं

    फिल्म फेयर मैगजीन से बात करते हुए पलक मुछाल ने अपने परिवार को लेकर संक्षिप्त बात की। जब पलक से जब पूछा गया कि आपका परिवार बीते कुछ दिनों से बहुत ही बुरे उतार-चढ़ाव से गुजरा है, कितना मुश्किल रहा आप सब के लिए, सही और गलत के बीच निर्णय करना और  पॉजिटिव बने रहना। इस पर पलक ने कहा कि परिवार इस दौरान बहुत ही बुरे दौर से गुजरा है। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि इसका कोई मतलब नहीं है। अभी हम सिर्फ पॉजिटिव सोच रखने की और दूसरों से भी वैसी ही सोच रखने की उम्मीद कर सकते हैं।

    प्रेमानंद महाराज की शरण में गए थे पलाश 

    कुछ दिन पहले ही पलाश मुछाल वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखाई दिए थे। हालांकि उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। हालांकि प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने वाले हर श्रद्धालु मास्क लगाते हैं।  वीडियों में पलाश ढेरों भक्तों के बीच बैठे दिखाई दिए। 

    शादी टलने के बाद यह हुआ

    पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन फिर खबर आई कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक की वजह से एमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि इस बीच ये खबरें भी आईं कि पलाश ने स्मृति के साथ चीटिंग की है। स्मृति ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से पलाश संग शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts