Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OTT :इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रही 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, वीकेंड का मजा करेगी दोगुना

इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रही 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, वीकेंड का मजा करेगी दोगुना
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्म आए दिन दर्शकों का ध्यान खींचती है। खासकर किसी पसंदीदी एक्टर या एक्ट्रेस के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। इन फिल्मों में आपको रोमांटिक से लेकर डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर फिल्में देखनो को मिलेंगी। इन्हें आप इस ठंड के मौसम में घर बैठे आराम से चाय की चुस्कियां लेते हुए वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं।

    जाने आखिर कैन सी फिल्में हो रही रिलीज

    जे केली – नेटफ्लिक्स

    जॉर्ज क्लूनी और एडम सैंडलर स्टारर ये कॉमेडी फिल्म एक उम्रदराज़ फिल्म स्टार की कहानी है जो अपने डेडेकेटेड मैनेजर के साथ यूरोप के एक सफर पर घूमने के लिए जाता है। फिल्म में फ्लैशबैक का इस्तेमाल किया गया है जहां दोनों अपनी लाइफ के फैसलों और रिश्तों के बारे में सोचते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर आप इस शुक्रवार से देख सकते हैं।

    द गर्लफ्रेंड-नेटफ्लिक्स

    रश्मिका मंदाना और धीक्षित शेट्टी की क्रिटक्स द्वारा जमकर पसंद की गई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को सिनेमाघरों में फैंस से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिला था। नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं, जिससे दर्शकों को घर बैठे फिल्म को एंजॉय करने का मौका मिलेगा। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 से इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी।

    द ग्रेट प्री-वेडिंग शो - ज़ी5

    थिरुवीर स्टारर ‘द ग्रेट प्री-वेडिंग’ शो ने अपनी दिल को छू लेने वाली ग्रामीण कहानी को खूबसूरती से दिखाई है। सिनेमाघरों में बेहतर मिले प्यार के बाद, ज़ी5 ने इसके डिजिटल राइट्स् हासिल कर लिए हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी।

    धूलपेट पुलिस स्टेशन - अहा 

    धूलपेट पुलिस स्टेशन  एक्शन से भरपूर तमिल एंटरटेनर मूवी है जो अब अपनी डिजिटल रिलीज़ खरीदने की तैयार कर रही है। इस सीरीज़ में अश्विन कुमार असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के लीड रोल में हैं। उनका साथ पदिनी कुमार, प्रीति शर्मा, श्रीथु कृष्णन और गुरु लक्ष्मणन ने दिया है। इसे जेश्विनी जय द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि अहा ने इसके स्ट्रीमिंग अधिकार पहले ही हासिल कर लिए हैं, जिससे ये सब्सक्राइबर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म पर  5 दिसंबर, 2025 से अवेलेबल हो जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts