PlayBreaking News

Putin's India Visit :पुतिन ने कहा भारत-रूस सहयोग का उद्देश्य अमेरिका सहित किसी के खिलाफ नहीं है

पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं। आज तक से इंटरव्यू में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत और रूस सहयोग का उद्देश्य अमेरिका समेत किसी के खिलाफ नहीं है।
Follow on Google News
पुतिन ने कहा भारत-रूस सहयोग का उद्देश्य अमेरिका सहित किसी के खिलाफ नहीं है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। वहीं पीएम मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन लगभग 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। उनका यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है।

    लाइव अपडेट्स 

    10.15

    पुतिन ने कहा भारत-रूस सहयोग किसी के खिलाफ नहीं है

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत और रूस के बीच बढ़ते सहयोग का लक्ष्य संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कोई तीसरा देश नहीं है। अपनी भारत यात्रा से पहले क्रेमलिन में आज तक और इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में, उनसे पूछा गया कि भारत और रूस को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ-संचालित नीतियों को कैसे संभालना चाहिए, जिसने भारत को भी प्रभावित किया है। पुतिन ने जवाब देते हुए कहा, वह अपनी नीति अपनाते हैं, और उनके पास सलाहकार हैं - उनके निर्णय नहीं होते हैं। उनके पास ऐसे सलाहकार हैं जो मानते हैं कि ऐसी टैरिफ नीतियों को लागू करने से, जिसमें व्यापार भागीदारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाना शामिल है, अंततः अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ होता है।

    10.00

    टीम रवाना, पुतिन प्रधानमंत्री आवास पर हैं

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डिनर के बाद प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर अभी रुके हुए हैं। उनकी टीम प्रधानमंत्री आवास से रवाना हो चुकी है। 

    9.53

    प्रधानमंत्री ने बताया पुतिन का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मैंने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का  7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। 

    Twitter Post

    8.50

    मोदी-पुतिन का प्राइवेट डिनर कुछ देर बाद

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का प्राइवेट डिनर थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।

    8.40

    दोस्त पुतिन का स्वागत कर खुश हूं : पीएम मोदी


    रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर खुश हूं। आज शाम और कल हमारी बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती की हमेशा उम्मीदों पर खरी उतरी हुई है, जिससे दोनों देशों के लोगों को फायदा पहुंचा
    है।

    Twitter Post

    7:30

    मोदी ने किया स्वागत 

    पुतिन की भारत यात्रा दो दिनों की है। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया है। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। वहीं कल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट में शामिल होंगे।

    6:25

    गॉर्ड ऑफ ऑनर की तैयारी तेज

    पुतिन के भारत आने से पहले दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी तेज हो गई है। इस कड़ी में एयरपोर्ट पर तीनों सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त दस्ते ने रिहर्सल शुरू कर दी है। वहीं इसके अतिरिक्त सेना के बैंड, मार्चिंग टुकड़ी और सलामी गार्ड का अभ्यास निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार चल रहा है।

    6:20

    ट्रैफिक में रहेगा बदलाव

    पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं और एयरपोर्ट से सीधे सरदार पटेल मार्ग स्थित होटल जाएंगे। इस दौरान एनएच–S, धौला कुआं और दिल्ली कैंट के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। वहीं शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें प्राइवेट डिनर पर होस्ट करेंगे, जिसके कारण सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग और शांति पथ के आसपास भी वाहनों की आवाजाही की गति थम सकती है। इधर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts