Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Putin Personal Life :एयरहोस्टेस से शादी, 60 की उम्र में TV चैनल में तलाक लिया, सुर्खियों में रही पुतिन की निजी जिंदगी

एयरहोस्टेस से शादी, 60 की उम्र में TV चैनल में तलाक लिया, सुर्खियों में रही पुतिन की निजी जिंदगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल पुतिन की निजी जिदंगी अक्सर सुर्खियों में रही, जिसने दुनियाभर में चर्चा बटौरी। पुतिन करीबन 4 साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। ऐसे में दुनिया की नजर मोदी-पुतिन पर टिकी है।

    सरकारी TV चैनल पर की तलाक की घोषणा

    व्लादिमीर पुतिन और ल्यूडमिला शक्रेबनेवा की शादी साल 1983 में हुई थी। ल्यूडमिला शादी से पहले एयरहोस्टेस थीं। उनकी दो बेटियां हैं, मारिया और येकातेरिना। लेकिन शादी के 30 वर्षों के बाद 2013 में दोनों ने एक रूसी सरकारी टेलीविजन चैनल पर तलाक लिया था। दोनों ने बताया कि एक दूसरे को समय न दे पाने के कारण यह निर्णय लिया। यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया।

    32 साल छोटी महिला से जुड़ा नाम

    पुतिन के जीवन में महिलाओं का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा। उनके साथ संबंध को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। हालांकि कभी भी उनकी ओर से इन बातों को स्वीकार नहीं किया गया। बता दें साल 2024 में पुतिन का नाम एकातेरिना कात्या मिजुलिना नाम की महिला के साथ जुड़ा। यह महिला पुतिन से उम्र में 32 साल छोटी बताई गई। वहीं महिला पुतिन की समर्थक और एक यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी बताई जाती हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts