PlayBreaking News

दिसंबर की शुरुआत बड़े बदलावों के साथ :LPG हुआ सस्ता… SBI ने बंद की सेवा, ATF बढ़ा; जानें क्या-क्या बदला

1 दिसंबर से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। एलपीजी कीमतों में कटौती, SBI की mCASH सर्विस बंद, ATF महंगा होने से हवाई सफर पर असर, दिसंबर में 17 बैंक छुट्टियां और कई जरूरी कामों की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब, बैंकिंग और यात्रा पर असर डालेंगे।
Follow on Google News
LPG हुआ सस्ता… SBI ने बंद की सेवा, ATF बढ़ा; जानें क्या-क्या बदला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होते ही कई बड़े नियम लागू हो गए हैं। इनका असर आम लोगों की जेब से लेकर बैंकिंग, गैस, एयरलाइन और सरकारी कर्मचारियों तक पर पड़ने वाला है। 1 दिसंबर 2025 से लागू हुए इन बदलावों में कुछ राहत देने वाले हैं, तो कुछ महंगाई बढ़ाने वाले भी। आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन से बड़े बदलाव शुरू हुए हैं।

    SBI ने बंद की mCASH सर्विस

    देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 दिसंबर से अपनी तत्काल भुगतान सेवा mCASH को बंद कर दिया है। इस सेवा के जरिए मोबाइल नंबर पर बिना अकाउंट नंबर और IFSC कोड डाले पैसा भेजा जा सकता था। अब ग्राहक इस लिंक के माध्यम से पेमेंट का दावा नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें।

    LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

    दिसंबर के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। दिल्ली और कोलकाता में 10 रुपए की कटौती, मुंबई और चेन्नई में 11 रुपए की कमी। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) हुआ महंगा

    हर महीने की तरह इस बार भी 1 दिसंबर से एटीएफ (विमान ईंधन) के दाम संशोधित किए गए हैं, लेकिन इस बार कंपनियों ने झटका दिया है। नए रेट इस प्रकार हैं-

    दिल्ली: 94,543.02 से बढ़कर 99,676.77 रुपये/किलोलीटर

    मुंबई: 88,444.87 से बढ़कर 93,281.04 रुपये/किलोलीटर

    चेन्नई: 98,089.68 से बढ़कर 1,03,301.80 रुपये/किलोलीटर

    कोलकाता: 97,549.18 से बढ़कर 1,02,371.02 रुपये/किलोलीटर

    ATF की बढ़ी कीमतें आने वाले समय में हवाई टिकट महंगे कर सकती हैं।

    दिसंबर में बैंकों की 17 दिन छुट्टी

    आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 में बैंकों में कुल 17 दिन काम नहीं होगा। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार, सभी रविवार, क्षेत्रीय त्योहार/छुट्टियां शामिल हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देखें।

    कई जरूरी कामों की डेडलाइन समाप्त

    UPS चुनने की डेडलाइन खत्म

    • यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।
    • सरकारी कर्मचारी NPS और UPS में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते थे।

    जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) की डेडलाइन भी खत्म

    • पेंशनधारकों को पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी।
    • डेडलाइन बढ़ाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है।

    क्या बदलने वाले हैं आम लोगों के लिए हालात?

    • SBI ग्राहकों को अब वैकल्पिक डिजिटल भुगतान विकल्पों पर निर्भर होना होगा।
    • गैस एजेंसी संचालकों और होटल-रेस्तरां कारोबारियों को कमर्शियल गैस में थोड़ी राहत मिलेगी।
    • एयरलाइंस ATF लागत बढ़ने पर टिकट की कीमतें बढ़ा सकती हैं।
    • बैंकिंग से जुड़े काम पहले से प्लान करके करने होंगे।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts