PlayBreaking News

Putin India Visit: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी-पुतिन की अहम बैठक, जानें शाही महल का इतिहास

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे और दोपहर के भोज की मेजबानी भी करेंगे।
Follow on Google News
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी-पुतिन की अहम बैठक, जानें शाही महल का इतिहास
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज नई दिल्ली पहुंच चुके हैं और राजधानी में सुरक्षा और तैयारियों का पूरा माहौल देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया।  5 दिसंबर को सुबह 11:50 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों नेता बैठक करेंगे यह मुलाकात दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों और बहुपक्षीय चर्चाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Uploaded media

    हैदराबाद हाउस- शाही विरासत और आधुनिक डिप्लोमेसी

    हैदराबाद हाउस सिर्फ एक भव्य महल नहीं है, बल्कि यह भारत की डिप्लोमेसी और शाही विरासत का प्रतीक भी है। इसका निर्माण 1926 में हुआ था। उस समय हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान ने 8.2 एकड़ का प्लॉट खरीदा था। निर्माण में 50 लाख रूपए का खर्च आया था, जो आज के हिसाब से करीब 378 करोड़ रूपए के बराबर माना जा सकता है। यह महल निजाम और उनके प्रतिनिधियों के लिए शही आवास के रूप में तैयार किया गया था।

    Uploaded media

    आर्किटेक्चर- यूरोप और मुगल का संगम

    हैदराबाद हाउस का डिज़ाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस ने किया। इसमें नेओ-क्लासिकल, रोमन और मुगल वास्तुकला का अनोखा मिश्रण देखा जा सकता है। महल तितली के आकार में बनाया गया है और इसमें कुल 36 कमरे हैं, जिनमें से चार महिलाओं के लिए रिज़र्व किए गए थे। इसके बीच में विशाल गुंबद, चौकोर गार्डन और गोल फोयर इसे और भी शानदार बनाते हैं।

    Uploaded media

     डिप्लोमेसी का केंद्र और स्वागत स्थल

    आज हैदराबाद हाउस मोदी-पुतिन मुलाकात और भोज के लिए तैयार है। बीकानेर हाउस, बड़ौदा हाउस और पटियाला हाउस जैसे अन्य शाही घरों के बीच यह महल अपनी ऐतिहासिक शान और आधुनिक कूटनीतिक महत्व के लिए अलग पहचान रखता है।

    हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की बातचीत सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और द्विपक्षीय संबंधों के लिए भी अहम मानी जा रही है। शाही ठाठ और आधुनिक डिप्लोमेसी का यह संगम हर बार ऐसा अवसर देता है, जो इतिहास और वर्तमान को जोड़ता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts