Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो पाकिस्तान से क्रिकेट खेलते... IND Vs PAK मैच को लेकर भड़के ओवैसी, पूछा- क्या 26 नागरिकों की बलि देकर मैच खेलना उचित है?

अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो पाकिस्तान से क्रिकेट खेलते... IND Vs PAK मैच को लेकर भड़के ओवैसी, पूछा- क्या 26 नागरिकों की बलि देकर मैच खेलना उचित है?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हैदराबाद। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने को लेकर राजनीति का तापमान बढ़ गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से सवाल है कि क्या उनके पास इतनी हिम्मत नहीं कि पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना बंद किया जाए। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि यही पाकिस्तान था जिसने पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों को उनके धर्म पूछकर गोली मार दी थी।

    हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी...

    ओवैसी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि तुम्हारी बेटी इसी तरह मर जाती और उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी होती, तो क्या आप तब भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलते? उन्होंने सवाल उठाया कि इस मैच से कितनी कमाई हो रही है, क्या केवल 600-700 करोड़ रुपए के लिए 26 नागरिकों की बलि दी जा रही है?

    ओवैसी ने प्रधानमंत्री से भी सवाल किया कि जब उन्होंने कहा था, "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते" और "बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते," तो अब किन प्राथमिकताओं के आधार पर यह मैच खेला जा रहा है। हमारे 26 नागरिकों की जान की कीमत ज्यादा है या पैसे, ये भाजपा को बताना चाहिए... हम उन 26 नागरिकों के साथ कल भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं और कल भी खड़े रहेंगे।

    Twitter Post

    असम और उत्तर प्रदेश के सीएम को भी किया आड़े हाथों लिया

    ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे नोटिस भेजकर लोगों को सड़क से बाहर निकालने की धमकी देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अपनी इज्जत कभी नहीं बेचेंगे और हमेशा देश की आन, बान, शान के लिए खड़े रहेंगे।

    BCCI की प्रतिक्रिया

    इस बीच, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच खेलना बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टीम को शुभकामनाएं दी जा रही हैं और खिलाड़ी पूरी ताकत से उतरेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन घटनाओं को ज्यादा याद करना जरूरी नहीं, लेकिन यह घटना भारत की नीति के अनुरूप खेलना है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts