Power Cut Alert :भोपाल के 35 इलाकों में बुधवार को बिजली गुल, 7 घंटे तक रहेगा असर

भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिससे सप्लाई प्रभावित होगी। शाहपुरा, मालवीय नगर, न्यू कोहेफिजा, बड़वई, 80 फीट रोड समेत कई क्षेत्रों में तय समय पर बिजली बंद रहेगी। लोग जरूरी काम पहले निपटा लें।
भोपाल के 35 इलाकों में बुधवार को बिजली गुल, 7 घंटे तक रहेगा असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के आसपास के करीब 35 इलाकों में बुधवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

    इन प्रमुख इलाकों में रहेगी बिजली बंद

    बिजली कटौती की वजह से शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाके प्रभावित होंगे। इनमें बड़वई, 80 फीट रोड, चांदबड़, शाहपुरा, अशोका सोसायटी, मालवीय नगर, निजामउद्दीन कॉलोनी, पलासी और न्यू कोहेफिजा जैसे बड़े इलाके शामिल हैं।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित इलाके

    निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर कॉलोनी, सचितानंद नगर, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पेश कॉलोनी, राजनगर, न्यू कोहेफिजा, आइनॉक्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

    इसी समय पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, ग्राम गद्दा रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, चांदबड़, बजरिया, बीईएस कॉलोनी और आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी।

    इसके अलावा साउथ एवेन्यू, ग्रीन सिटी त्रिलंबा, आकाश गंगा, सहकारी परिसर, त्रिलोचन नगर, सागर बंगला, गोंडीपुरा, बंजारा बस्ती, न्यू जेल रोड भी प्रभावित रहेंगे।

    गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लंबी कटौती

    गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।

    दोपहर के समय इन इलाकों में कटौती

    दोपहर 12 से 2 बजे तक शाहपुरा, ई-7, अशोका सोसायटी, विवेक अपार्टमेंट और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

    वहीं, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts