MP News :90 लाख के सोने-चांदी बिस्किट छुपा कर रखे थे...बड़वाह में दबोचे गए चोर

बड़वाह में पुलिस ने तीन चोरों से 90 लाख रुपए के सोने-चांदी के बिस्किट, सिक्के और नकदी बरामद की है। 48 घंटे सीसीटीवी फूटेज खंगालने के बाद पुलिस को इनके बारे में सुराग हाथ लगा था।
Follow on Google News
90 लाख के सोने-चांदी बिस्किट छुपा कर रखे थे...बड़वाह में दबोचे गए चोर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पदार्फाश करते हुए बड़वाह पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसमें नाबालिग को मुख्य आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के कब्जे से 90 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण सहित नकदी जब्त की गई है।

    मां का इलाज कराने गए थे, जेवरात चोरी

    मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि  30 जनवरी को अरुण निवासी विनोबा मार्ग बड़वाह ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अपनी माताजी के इलाज के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान सूने घर से  26 से 29 जनवरी के बीच चोरी की गई। चोर 100-100 ग्राम के 03 सोने के बिस्किट  (300 ग्राम) के अलावा सोने का सिक्का, सोने की चूड़ियां, कंगन, अंगूठी कुल लगभग 370 ग्राम सोना और  एक-एक किलो के 05 चांदी के बिस्किट कुल 5 किलो चांदी के साथ ही एक लैपटॉप एवं कपड़े चोरी चोरी हुए थे।

    दुकान से 30 हजार रुपए ले गए थे

    इसी तरह  खुश्याल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर काउंटर से लगभग 30 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए है। 

    48 घंटे के फुटेज देखे

    उक्त चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी। चोरी के बाद करीब 48 घंटे लगातार घटनास्थल के आसपास एवं आवाजाही रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।  फुटेज में नजर आए संदिग्धों को चिन्हित कर जानकारी जुटाई। परिणामस्वरूप 16 वर्षीय निवासी गोदी पट्टी को अभिरक्षा में लिया।

    पूछताछ में कबूल किया जुर्म

    पूछताछ करने पर अपने साथी हर्ष पिता जानकी लाल प्रजापति  निवासी कुम्हार मोहल्ला, पेश उर्फ दिव्यांश पिता किशोर प्रजापति उम्र 19 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला बड़वाह के साथ चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 90 लाख रुपए मुल्य के सोने-चांदी के बिस्किट, आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी वाहन को जब्त किया गया। नाबालिग आरोपी सहित हर्ष पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts