Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Golmaal 5 :रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी में बड़ा ट्विस्ट, ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के सामने खलनायक बनेंगे अक्षय कुमार

रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ की पांचवीं किस्त ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार खलनायक के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में पुरानी गैंग के पसंदीदा चेहरे लौटेंगे और इसे पहले से ज्यादा भव्य बनाया जाएगा। कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर के तगड़े तड़के के साथ यह मास एंटरटेनर साबित होगी।
रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी में बड़ा ट्विस्ट, ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के सामने खलनायक बनेंगे अक्षय कुमार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट करने के लिए तैयार है। फिल्म की पांचवीं किस्त ‘गोलमाल 5’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और अब इससे जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ एक ऐसा चेहरा जुड़ने जा रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    कॉमेडी में दिखेगा अक्षय कुमार का विलेन अवतार

    अब तक अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार का इस फ्रैंचाइजी में खलनायक के रूप में एंट्री लेना मेकर्स का बड़ा दांव माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में अहम ट्विस्ट लेकर आएगा, जो फिल्म की कॉमेडी को और ज्यादा मजेदार बना देगा। अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

    पहले भी साथ काम कर चुके हैं अजय-अक्षय

    अजय देवगन और अक्षय कुमार इससे पहले ‘खाकी’, ‘सुहाग’ और ‘सिंघम फ्रैंचाइजी’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, कॉमेडी फ्रैंचाइजी में आमने-सामने की टक्कर पहली बार देखने को मिलेगी। यही वजह है कि ‘गोलमाल 5’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

    पुरानी गैंग के साथ लौटेंगे पसंदीदा चेहरे

    फिल्म में एक बार फिर अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और मुकेश तिवारी की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं, करीना कपूर और शरमन जोशी के भी इस टीम में शामिल होने की चर्चाएं हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    शूटिंग शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

    सूत्रों के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग 15 फरवरी से शुरू होने की योजना थी, लेकिन हाल ही में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से शेड्यूल में कुछ बदलाव संभव हैं। मेकर्स फिलहाल सभी पहलुओं पर सावधानी बरत रहे हैं।

    पहले से ज्यादा भव्य होगी ‘गोलमाल 5’

    बताया जा रहा है कि ‘गोलमाल 5’ को पिछली सभी फिल्मों से ज्यादा बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी के साथ एक्शन और स्टार पावर का तगड़ा तड़का देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, यह फिल्म हंसी, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर एक मास एंटरटेनर साबित हो सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts