PlayBreaking News

आधी रात जेल से निकले इमरान खान! अस्पताल के बाहर 800 जवानों का पहरा, आखिर क्यों बढ़ी शहबाज सरकार की टेंशन?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल से आधी रात के बाद इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश दिया था। इमरान के पहुंचने से पहले अस्पताल और आसपास के इलाके में पुलिस व रेंजर्स की भारी तैनाती की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तरों पर तैयारी की।
Follow on Google News
आधी रात जेल से निकले इमरान खान! अस्पताल के बाहर 800 जवानों का पहरा, आखिर क्यों बढ़ी शहबाज सरकार की टेंशन?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI प्रमुख इमरान खान को आखिरकार अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचा दिया गया। शुक्रवार तड़के करीब एक बजे उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल लाया गया। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया गया, जिसमें इमरान को मेडिकल जांच और जरूरी इलाज के लिए अस्पताल भेजने को कहा गया था। इमरान की सेहत को लेकर लंबे समय से उनकी पार्टी और परिवार चिंता जता रहे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई।

आधी रात को जेल से निकले इमरान

इमरान खान को शुक्रवार तड़के अदियाला जेल से बाहर निकाला गया। पुलिस और रेंजर्स की सुरक्षा में उनका काफिला इस्लामाबाद की ओर रवाना हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वहां सुरक्षा का बड़ा इंतजाम कर दिया गया था। आसपास के रास्तों पर पुलिस बल तैनात था और आने-जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। 

ये भी पढ़ें: ईरान पर ट्रंप का ‘इकोनॉमिक वार’! ईरान की मदद की तो भुगतना पड़ेगा आर्थिक नुकसान, कई देशों पर मंडराया संकट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ मेडिकल ट्रांसफर

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का निर्देश दिया था। अदालत ने उनकी मेडिकल जांच के लिए विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड बनाने को भी कहा था। आदेश में इमरान के निजी डॉक्टरों की भूमिका को भी जगह दी गई। अदालत ने कहा कि यह फैसला उनके स्वास्थ्य और जीवन के अधिकार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अस्पताल के बाहर क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

इमरान खान के अस्पताल पहुंचने से पहले शिफा इंटरनेशनल के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस और रेंजर्स की तैनाती के साथ रास्तों को भी सुरक्षित किया गया। कुछ जगहों पर वाहनों को हटाया गया ताकि सुरक्षा काफिले की आवाजाही में परेशानी न हो।

सरकार ने भी की थी ट्रांसफर की तैयारी

इमरान खान को अस्पताल भेजने के मामले में पाकिस्तान सरकार भी कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारी कर रही थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीच भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर समीक्षा याचिका दाखिल करने की कोशिश की लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय ने उस याचिका पर आपत्तियां लगाकर उसे वापस कर दिया।

परिवार और डॉक्टर भी जेल पहुंचे थे

इमरान खान के अस्पताल जाने से पहले उनकी बहन अलीमा खान और उनके चचेरे भाई कासिम जमान भी अदियाला जेल पहुंचे थे। उनके साथ डॉक्टर भी जेल परिसर में पहुंचे थे। ट्रांसफर की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इमरान को अस्पताल ले जाने की तैयारी पूरी की गई। इस दौरान पीटीआई ने अपने समर्थकों से अस्पताल के बाहर भीड़ नहीं लगाने की अपील की। पार्टी ने कहा कि इमरान के इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: केन्या में हेलीकॉप्टर क्रैश! जमीन से टकराते ही लगी आग, इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों की मौत

अब अस्पताल में होगी मेडिकल जांच

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया जाना है। उनकी सेहत को लेकर पिछले कई महीनों से सवाल उठते रहे हैं। खास तौर पर उनकी आंखों की परेशानी को लेकर परिवार और पीटीआई ने विशेषज्ञ इलाज की मांग की थी। सरकार की ओर से उनकी हालत को लेकर अलग दावे किए गए हैं। अब अस्पताल में डॉक्टर उनकी स्थिति की जांच करेंगे और आगे के इलाज को लेकर फैसला लिया जाएगा। वह अगस्त 2023 से जेल में हैं और कई मामलों में सजा का सामना कर रहे हैं। उनकी पार्टी लगातार उनके इलाज, परिवार से मुलाकात और कानूनी राहत की मांग करती रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts