Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका:फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी कर रहे हैदराबाद के युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग में गई जान

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी कर रहे हैदराबाद के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारत के फिलाडेल्फिया वाणिज्य दूतावास ने मामले का संज्ञान लिया है।
फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी कर रहे हैदराबाद के युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग में गई जान

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहे हैदराबाद के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और दोस्तों में गहरा सदमा है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है। मृतक की पहचान हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय अंशुल कूंचा के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक अंशुल फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी के दौरान गोलीबारी का शिकार हुआ। घटना के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है और अमेरिकी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

डिलीवरी के दौरान बदमाशों ने घेरा

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंशुल फिलाडेल्फिया में नौकरी कर रहा था और रोज की तरह अपने डिलीवरी असाइनमेंट पर निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने अंशुल को निशाना बनाकर उस पर कई राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: भारत को AI नहीं, HI की जरूरत है… धीरेंद्र शास्त्री ने बताया ह्यूमन इंटेलिजेंस का असली मतलब

भारतीय दूतावास ने शुरू की मदद

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारत के फिलाडेल्फिया स्थित महावाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है। अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। साथ ही पार्थिव शरीर को भारत भेजने और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भगवान ने मांगी बलि… कहकर डेढ़ महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, वाराणसी में सनसनी

जांच में जुटी अमेरिकी पुलिस

फिलहाल अमेरिकी पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे लूटपाट, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts