Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के इन इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

राजधानी भोपाल के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
भोपाल के इन इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
भोपाल के इन इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती

भोपाल। मेंटेनेंस के कारण श्याम नगर, विद्या नगर, चार इमली, दानिश कुंज, अशोका गार्डन और बैरागढ़ समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से तय समय के अनुसार जरूरी काम निपटाने की अपील की है।

श्याम नगर में दोपहर 12 से 3 बजे तक कटौती

श्याम नगर और आसपास के इलाकों में बुधवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल में रविवार को गुल रहेगी बिजली! 2 से 6 घंटे तक अंधेरे में रहेंगे कई इलाके, देखें लिस्ट

विद्या नगर में 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद

विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार, नारायण नगर, सीएनजी पेट्रोल पंप, रचना पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के चलते इन इलाकों में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

चार इमली, रविशंकर नगर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कटौती

अक्षय अस्पताल, ऋषि नगर बंगलो, एसआईबी क्वार्टर-1 और 2, ऋषि नगर जेजे, चार इमली के बी, सी, डी और ई टाइप क्वार्टर, रविशंकर नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

Breaking News

दानिश कुंज में सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक सप्लाई प्रभावित

दानिश कुंज डीके-2, डीके-3, डीके-4, डीके-5, डीके-2, डीके-4, सिद्धि हाइट्स, जैन मंदिर, बंजारी सी-सेक्टर और विराशा हाइट्स कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यहां करीब साढ़े पांच घंटे तक मेंटेनेंस के कारण बिजली प्रभावित रहेगी।

ये भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

अशोका गार्डन और बैरागढ़ में शाम तक बिजली कटौती

प्रगति नगर, अशोका गार्डन, शहंशाह गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स, अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, अयोध्या नगर, एल-सेक्टर, महोली, काकड़ा अभिनव होम्स, सागर हाइट्स, ग्रीन वैली, कोलुआ, सागर लैंड मार्क, राधाकृष्णपुरम, खेजड़ा बरामद, पीएमएवाई मल्टी, भानपुर खंती, एमएल हाइराइज, इको ग्रीन पार्क, नारियलखेड़ा, गणेश नगर एवं आसपास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, बैरागढ़, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर एवं आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts