Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगवान ने मांगी बलि…कहकर डेढ़ महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, वाराणसी में सनसनी

वाराणसी में भगवान ने बलि मांगी के नाम पर हुई एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां डेढ़ महीने की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया गया।
कहकर डेढ़ महीने की बच्ची को जमीन पर पटका, वाराणसी में सनसनी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अकथा गांव में एक युवक ने डेढ़ महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेने के बाद अचानक जमीन पर पटक दिया। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि भगवान ने उससे बलि मांगी थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोद में लेने के कुछ सेकंड बाद की वारदात

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है। अकथा गांव निवासी राजेश वनवासी के घर पर पड़ोस में रहने वाला विकास यादव पहुंचा था। उस समय घर के बुजुर्ग सदस्य की गोद में डेढ़ महीने की बच्ची सो रही थी। परिजनों के अनुसार विकास ने बच्ची को प्यार से खिलाने के लिए गोद में लेने की बात कही। पड़ोसी होने की वजह से किसी को उस पर शक नहीं हुआ और बच्ची उसे दे दी गई। आरोप है कि बच्ची को गोद में लेने के कुछ ही सेकंड बाद विकास ने अचानक उसे जमीन पर पटक दिया। इतना ही नहीं उसने दोबारा भी बच्ची को जमीन पर मार दिया।

घर में मचा हड़कंप, तुरंत अस्पताल पहुंचे परिजन

घटना होते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। परिजनों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया और घायल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। साथ ही डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: 661 करोड़ का सरकारी फंड घोटाला मामला, सीबीआई का बड़ा एक्शन; कई ठिकानों पर छापेमारी

पूछताछ में बोला- भगवान ने बलि मांगी थी

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी विकास यादव ने कथित तौर पर कहा कि भगवान ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था और भगवान को बलि चाहिए थी। हालांकि पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति और उसके बयान दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद बढ़ने पर निकाली थी पिस्टल

बच्ची की हालत स्थिर, आरोपी जेल भेजा गया

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर या परेशान प्रतीत हो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने आरोपी विकास यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts