Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरबा में BJP नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर दुपट्टा खींचने और मारपीट की शिकायत,3 पर FIR

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ 16 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और मारपीट के आरोप में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, घटना 20 अक्टूबर को रजगामार के रावण मैदान में दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुई। छात्रा के विरोध के बाद विवाद बढ़ने और उसका दुपट्टा खींचने का आरोप भी लगाया गया है।
कोरबा में BJP नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर दुपट्टा खींचने और मारपीट की शिकायत,3 पर FIR

रायपुर/कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अनिल चौरसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, मारपीट और दुपट्टा खींचने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरा कार्यक्रम के दौरान छात्रा पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ने और मारपीट की शिकायत भी सामने आई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अनिल चौरसिया ने आरोपों को साजिश और निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दशहरा मैदान में छात्रा पर अश्लील टिप्पणी का आरोप

शिकायत के अनुसार, 20 अक्टूबर को रजगामार के रावण मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान 16 वर्षीय छात्रा भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि अनिल चौरसिया और उनके भाई कौशल चौरसिया ने छात्रा पर टिप्पणी करते हुए उसे घुमाने ले जाने की बात कही। पीड़िता ने इस कथित व्यवहार का विरोध किया। घटना से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी, जिसके बाद मामला आगे बढ़ा।

संबंधित खबर: सूरजपुर में आधी रात खौफनाक वारदात,नाबालिग ने 65 साल के ‘बाबा’ पर किया हमला, पुलिस के सामने खुली पूरी कहानी

विरोध करने पहुंचे परिजनों से विवाद, मारपीट की शिकायत

छात्रा की बात सुनने के बाद उसका चचेरा भाई आरोपियों से बातचीत करने पहुंचा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहां अनिल चौरसिया, कौशल चौरसिया और दिनेश चौहान ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान छात्रा के साथ अश्लील हरकत की गई और उसका दुपट्टा खींचा गया। हालांकि, मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पिता का निधन, चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद डरी हुई छात्रा घर पहुंची और परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। छात्रा के पिता का निधन हो चुका है और वह अपने चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले चौकी, फिर थाने पहुंचे परिजन; SP से शिकायत के बाद FIR

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद वे शिकायत लेकर रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां से उन्हें घटनास्थल के थाना क्षेत्र का हवाला देकर बालको थाना जाने के लिए कहा गया।

परिजन इसके बाद बालको थाने पहुंचे, जहां उन्हें थाना प्रभारी के आने के बाद मामले को देखने की बात कहकर लौटाए जाने का आरोप है। इसके बाद उन्होंने कोरबा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

परिजनों की शिकायत के बाद SP के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

संबंधित खबर: कांकेर में नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म कर गर्भ ठहरने पर कराया गर्भपात,आरोपी गिरफ्तार

इन तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

अनिल चौरसिया

कौशल चौरसिया

दिनेश चौहान

अनिल चौरसिया के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वे भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पेशे से वकील हैं।

पुलिस जांच जारी, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

संबंधित खबर: दुर्ग में ट्यूशन जा रही नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

अनिल चौरसिया ने आरोपों को बताया साजिश

दूसरी ओर, अनिल चौरसिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश और निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि यदि शिकायत झूठी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts