Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होटल-रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी का ‘खेल’! कहीं चूहों के निशान, कहीं खुले डस्टबिन

खाद्य सुरक्षा विभाग की दो दिन की जांच में 10 प्रतिष्ठानों की रसोई में मिली खामियां, आठ जगह से खाद्य नमूने लिए; कारवां रेस्टोरेंट में कॉस्मेटिक गुलाबजल का इस्तेमाल मिला
होटल-रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी का ‘खेल’! कहीं चूहों के निशान, कहीं खुले डस्टबिन
जांच के लिए पहुंचा थे खाद्य विभाग के अधिकारी

इंदौर। शहर के होटल-रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और हाइजीन को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की दो दिन चली जांच में सामने आई। विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तो कई जगह रसोई की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। कहीं गंदगी मिली, कहीं चूहों की मौजूदगी के निशान मिले तो कुछ प्रतिष्ठानों में टूटी जालियां और खुले डस्टबिन पाए गए।जांच के दौरान कुछ जगह खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। खंडवा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जांच टीम उस समय हैरान रह गई, जब कॉस्मेटिक उपयोग के लिए तैयार किया गया गुलाबजल खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल होता मिला। अधिकारियों ने मौके पर ही गुलाबजल को नष्ट कराया और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो दिनों में कुल 10 होटल-रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से आठ प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ‘तंत्र क्रिया’ के आरोप में 9वीं के छात्र को थमाई TC, बाल आयोग ने लिया संज्ञान, 21 सितंबर को प्राचार्य-अधीक्षक तलब

आरंभ रेस्टोरेंट : किचन में चूहों के निशान, ड्रेनेज भी खराब

सपना-संगीता रोड स्थित आरंभ रेस्टोरेंट की रसोई में जांच के दौरान कई कमियां सामने आईं। किचन का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं था और पानी की निकासी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। टीम को रसोई में चूहों के निशान भी मिले।इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल की प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। खिड़कियों की जालियां टूटी मिलीं और डस्टबिन खुले रखे हुए थे। खाद्य कर्मियों के मेडिकल प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल से जुड़े प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने संचालक को व्यवस्थाओं में सुधार और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: पत्रकारों से बदसलूकी पड़ी भारी,प्रभारी प्राचार्या पद से हटाई गईं,शराबी शिक्षक पर निलंबन की तलवार

पंडित जी ढाबा : मेडिकल और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र गायब

खंडवा रोड स्थित पंडित जी ढाबा एंड रेस्टोरेंट की जांच में खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। टीम ने संचालक को किचन और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

कारवां रेस्टोरेंट : कॉस्मेटिक गुलाबजल से खाद्य पदार्थ तैयार

कारवां रेस्टोरेंट की जांच के दौरान खाद्य कर्मी का मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आई कि कॉस्मेटिक उपयोग के लिए निर्मित गुलाबजल का इस्तेमाल खाद्य पदार्थ में किया जा रहा था।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर ही गुलाबजल को नष्ट कराया। इसके साथ ही रेस्टोरेंट से पनीर और स्टार्च के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी कल इंदौर में, पहले अनुमति-NOC पर खींचतान, अब रूट को लेकर भी आमने-सामने कांग्रेस-प्रशासन

आदर्श रेस्टोरेंट : सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं

खंडवा रोड स्थित आदर्श रेस्टोरेंट में भी स्वच्छता व्यवस्था जांच के दौरान संतोषजनक नहीं मिली। विभागीय टीम ने संचालक को साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

बीकानेर वाला : किचन में गंदगी, पनीर-खमण के नमूने

आरएनटी मार्केट स्थित बीकानेर वाला के किचन में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। टीम ने यहां से पनीर और खमण के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को लेकर युवती ने कह दी दिल की बात- ‘मुझे उनसे शादी करनी है’

बर्गर फार्म्स : हाइजीन व्यवस्था सुधारने के निर्देश

स्कीम नंबर 78 स्थित द हब, विजयनगर के बर्गर फार्म्स का भी निरीक्षण किया गया। यहां टीम ने स्वच्छता और हाइजीन से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

होटल माला : मूंगफली दाना और बेसन के नमूने

होटल माला में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विभाग ने यहां से उबले मूंगफली दाना और बेसन के नमूने जांच के लिए लिए।

ये भी पढ़ें: LNIPE में बढ़ी रार, कुलपति के खिलाफ 18 शिक्षकों ने खेल मंत्री को भेजा ई-मेल

नाकोड़ा एवरफ्रेश : लूज कुकीज का सैंपल

संविद नगर-कनाड़िया रोड स्थित नाकोड़ा एवरफ्रेश की जांच के दौरान लूज कुकीज का नमूना लिया गया। इसे भी खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस कार्रवाई में सामने आई कमियों के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए हैं, उनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों के अनुरूप आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts