Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी को लेकर युवती ने कह दी दिल की बात- ‘मुझे उनसे शादी करनी है’

दिल्ली से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंची युवती ने राहुल गांधी से शादी की इच्छा जताई।
राहुल गांधी को लेकर युवती ने कह दी दिल की बात- ‘मुझे उनसे शादी करनी है’

इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची एक युवती उस समय चर्चा में आ गई, जब उसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई। युवती ने कहा कि यदि अभिनेत्री कैटरीना कैफ राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं, तो एक आम लड़की भी उनसे शादी करने की इच्छा रख सकती है।युवती ने कहा कि वह चाहती है कि राहुल गांधी की शादी उससे हो। उसके मुताबिक, राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह बात करते हैं, उसका युवाओं पर प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से वह राहुल गांधी को सुनने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंची है।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा सियासी खेल, कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार; ममता बनर्जी ने आज ही दिया था समर्थन

‘कई लड़कियां खुले मंच से करेंगी प्रपोज’

युवती ने दावा किया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। उसने यह भी कहा कि कई लड़कियां राहुल गांधी को खुले मंच से प्रपोज करने की इच्छा रखती हैं।हालांकि, मंच से प्रपोज करने को लेकर युवती की बात उसकी व्यक्तिगत इच्छा और दावे के रूप में सामने आई है। कार्यक्रम के दौरान वास्तव में ऐसा कोई घटनाक्रम होता है या नहीं, यह आयोजन के समय ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें: LNIPE में बढ़ी रार, कुलपति के खिलाफ 18 शिक्षकों ने खेल मंत्री को भेजा ई-मेल

राघव चैतन्य की प्रस्तुति भी आकर्षण

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के संवाद के साथ सिंगर राघव चैतन्य भी प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति को लेकर भी युवाओं में उत्साह है। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के पहुंचने की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें: तांत्रिक बताकर 9वीं के छात्र को स्कूल से निकाला,TC थमाने पर मचा बवाल

‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ में होगा आयोजन

इंदौर के रीजनल पार्क स्थित मैदान को कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो ग्राउंड’ नाम दिया है। इसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की तैयारियां जारी हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts