Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्रकारों से बदसलूकी पड़ी भारी,प्रभारी प्राचार्या पद से हटाई गईं,शराबी शिक्षक पर निलंबन की तलवार

बलौदाबाजार के स्कूल में हंगामे के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन, जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही,वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को मिली प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पत्रकारों से कथित बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के आरोपों के बीच प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पद से हटा दिया गया
पत्रकारों से बदसलूकी पड़ी भारी,प्रभारी प्राचार्या पद से हटाई गईं,शराबी शिक्षक पर निलंबन की तलवार

रायपुर/बलौदाबाजार: पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। पत्रकारों से कथित बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पद से हटा दिया गया है। वहीं, शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों से गाली-गलौज के आरोपों से घिरे शिक्षक नरेश तिवारी की मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल पाए जाने के बाद उनके निलंबन की अनुशंसा की गई है।

जांच के बाद प्राचार्या पर कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार गेंदले ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्राचार्य के पद से मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

/img/129/1789747322384

ये भी पढ़ें: तांत्रिक बताकर 9वीं के छात्र को स्कूल से निकाला,TC थमाने पर मचा बवाल

पत्रकारों से बदसलूकी के बाद बढ़ा विवाद

मामला उस समय गरमा गया, जब शराब पीकर स्कूल आने और छात्र-छात्राओं से कथित गाली-गलौज करने वाले शिक्षक नरेश तिवारी की शिकायत को लेकर पत्रकार स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि कवरेज के दौरान तत्कालीन प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की और उन्हें कवरेज करने से रोकते हुए चेंबर से बाहर जाने के लिए कहा।

स्कूल के सामने पत्रकारों का प्रदर्शन

प्राचार्या के व्यवहार से नाराज मीडिया कर्मियों ने संगठन के साथ स्कूल परिसर के सामने प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने शिक्षक नरेश तिवारी और तत्कालीन प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद मामला जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तक पहुंचा।

/img/129/1789747318843

ये भी पढ़ें: 160 करोड़ के अवॉर्ड पर हाईकोर्ट की दो टूक,अफसरों की जेब से नहीं होगी वसूली

कलेक्टर के निर्देश पर बनी जांच टीम

मामले को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए। जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने की बात सामने आई।

प्रभारी प्राचार्या की जिम्मेदारी बदली

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वंदनी श्रीवास्तव को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटा दिया। अब वरिष्ठ व्याख्याता निर्मला साहू को स्कूल की प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: भिलाई में पुतला दहन पर पुलिस से झूमाझटकी, जलते पुतले की चपेट में आरक्षक झुलसा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

शराबी शिक्षक पर निलंबन की अनुशंसा

शिक्षक नरेश तिवारी के मामले में भी शिक्षा विभाग ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। उनकी डाक्टरी जांच रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध निलंबन की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजा गया है।

पहले भी विवादों में रही थीं वंदनी श्रीवास्तव

बताया गया है कि वंदनी श्रीवास्तव के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत सामने आ चुकी है। परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष रहते हुए अपना प्रभार सहायक को सौंपकर पिकनिक पर जाने का वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई थी। इसके अलावा वरिष्ठ व्याख्याताओं के रहते उनके प्रभारी प्राचार्य के पद पर होने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।

पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप भी जांच के घेरे में

मामले में पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप भी सामने आया है। अब शिक्षा विभाग की आगे की जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस आरोप पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल विभाग ने प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी बदलने और शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा के जरिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पत्नी से अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह, दुकानदार का गला दबाकर मर्डर, आरोपी हिरासत में

आगे क्या होगा?

बलौदाबाजार के इस स्कूल विवाद में शिक्षा विभाग की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद अब निगाहें आगे की जांच और निलंबन संबंधी निर्णय पर हैं। खास तौर पर पूर्व छात्र से जुड़े आरोप और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले में विभाग की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts