PlayBreaking News

Holi Nail Care Tips : रंगों की मस्ती में सुंदरता से न करें समझौता, इन आसान तरीकों से नाखूनों को करें प्रोटेक्ट

Follow on Google News
Holi Nail Care Tips : रंगों की मस्ती में सुंदरता से न करें समझौता, इन आसान तरीकों से नाखूनों को करें प्रोटेक्ट
होली के दिन हर कोई रंगों की मस्ती में डूब जाता है। ऐसे में लोगों को अपने स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान देना चाहिए। केमिकल युक्त रंग त्वचा और बालों के साथ ही आपके नाखूनों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। आप ने देखा होगा रंग लगने के बाद नाखून बिल्कुल काले दिखाई देते हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने नाखूनों को प्रोटेक्ट कर पाएंगे।

नाखून पर नेल पेंट करें अप्लाई

होली खेलने से पहले नाखूनों पर अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगा लें। रंगों से नाखून को प्रोटेक्ट करने का ये सबसे बेस्ट तरीका है, जो आसान भी है। अगर आप तेल या फिर अन्य चीजें अप्लाई नहीं करना चाहती हैं तो नेल पेंट लगाकर छोड़ दें।

नाखूनों को अच्छी तरह मसाज करें

जब भी आप होली खेलने जाएं उससे तुरंत पहले अपने नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली से मसाज कर लें। इससे कलर चढ़ेंगे नहीं और आसपास की त्वचा से रंग आसानी से निकाला जा सकता है। आप पेट्रोलियम जेली की जगह क्यूटिकल ऑयल भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे नाखून के आसपास की त्वचा भी मॉइस्चराइज रहेगी। ये भी पढ़ें- Holi 2022 : दुल्हन मायके और दूल्हा ससुराल में मनाते हैं पहली होली, जानें इसके पीछे क्या है मान्यता

रंग लगाने के तुरंत बाद करें ये काम

नाखूनों को रगड़ने से बचें: नाखूनों से रंग के निशान मिटाने के लिए हम कई बार उन्हें जोर-जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं। स्क्रब करने की वजह से उन पर लगा रंग और भी ज्यादा गहरा हो जाता है, साथ ही नाखून भी रूखे हो जाते हैं। नींबू होगा असरदार: आप रंग हटाने के लिए नाखूनों पर नींबू रगड़ सकते हैं। नींबू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट नाखूनों पर लगे रंग को आसानी से मिटा देता है। साथ ही नींबू लगाने से नाखून मजबूत भी बनते हैं। ठंडे पानी की लें मदद: कई बार महिलाएं नाखूनों में लगे रंगों को छुटाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि गर्म पानी के बजाए ठंडे पानी की मदद से रंग जल्दी छूटता है। इसलिए अपने हाथों को थोड़ी देर के लिए ठंडे पानी में डुबा कर रखें। ये भी पढ़ें- Holi 2022 : होली पर लड़की ने खाया पान तो समझो बन गई बात, फिर मेले से भागकर कर लेते हैं शादी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts