PU Special :दुबई की तर्ज पर चंबल में बनेगा देश का पहला ‘रेवाइन सफारी’ हब, एमपी टूरिज्म बोर्ड ने EOI बुलाए

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड चंबल संभाग की बीहड़ भूमि को दुबई के ‘डेजर्ट सफारी’ मॉडल की तर्ज पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। परियोजना में रेवाइन सफारी, कयाकिंग, ग्लैंपिंग, जिपलाइन और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। निजी निवेशकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
दुबई की तर्ज पर चंबल में बनेगा देश का पहला ‘रेवाइन सफारी’ हब, एमपी टूरिज्म बोर्ड ने EOI बुलाए
प्रतीकात्मक चित्र।

संतोष चौधरी, भोपाल। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड चंबल संभाग की बीहड़ भूमि को एक बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने जा रहा है। दुबई के मशहूर ‘डेजर्ट सफारी’ मॉडल की तर्ज पर चंबल में एकीकृत चंबल एडवेंचर एंड रेवाइन टूरिज्म एक्सपीरियंस परियोजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत निजी निवेशकों, डेवलपर्स और टूरिज्म एजेंसियों से प्रस्ताव (ईओआई) बुलाए गए हैं।चंबल संभाग के ग्वालियर, मुरैना, भिंड और श्योपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में अनोखे घाटी वाले लैंडस्केप, चंबल नदी, विविध वन्यजीव और नेशनल चंबल सैंक्चुरी, कूनो नेशनल पार्क, मितावली, पड़ावली, बटेश्वर और ककनमठ जैसे प्रमुख आकर्षण हैं। एमपी टूरिज्म बोर्ड इन खासियतों को देखते हुए चंबल संभाग को एक नए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है।

परियोजना के मुख्य आकर्षण और गतिविधियां

थ्रिल और बीहड़ सफारी: 4x4 जीप से गाइडेड ‘रवीन सफारी’, एटीवी, बग्गी राइड्स, रवीन बाइकिंग, जिपलाइन और क्लाइंबिंग।

इको और रिवर टूरिज्म: चंबल नदी में कयाकिंग, कैनोइंग, बर्ड वॉचिंग, गाइडेड रिवर टूर और नेचर ट्रेल्स।

ग्लैंपिंग और लग्जरी स्टे: बीहड़ों के बीच लग्जरी टेंट, इको-कैंप, स्टारगेजिंग और कॉरपोरेट रिट्रीट।

सांस्कृतिक संध्या: चंबल सूर्यास्त पॉइंट, स्थानीय खान-पान, लोक नृत्य, संगीत और आंचलिक किस्सागोई का अनुभव।

प्रमुख उद्देश्य 

ब्रांडिंग: चंबल की बीहड़ छवि को अंतरराष्ट्रीय साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।

स्थानीय रोजगार: स्थानीय युवाओं को गाइड, ड्राइवर और सेवा क्षेत्र में सीधे रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।

आर्थिक विकास: हस्तशिल्प, ग्रामीण पर्यटन और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।

Breaking News

विशेष पैकेज और डिजिटल बुकिंग सुविधा

पर्यटकों के लिए ‘रेवाइन एक्सप्लोरर’, ‘चंबल एडवेंचर’, ‘सनसेट एक्सपीरियंस’ और ‘चंबल लग्जरी एडवेंचर’ जैसे कस्टमाइज्ड टूर पैकेज तैयार किए जाएंगे। संपूर्ण यात्रा और गतिविधियों की बुकिंग के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप भी विकसित किया जाएगा।

यह मॉडल अपनाया जाएगा

ईओआई के तहत आवेदक को उपयुक्त कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट मॉडल का प्रस्ताव देने के लिए कहा जाएगा। इसमें डेवलपर-इन्वेस्टर मॉडल, डिजाइन-बिल्ड-ऑपरेट मॉडल, डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट मॉडल, कंसेशन मॉडल, रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल, लीज/लाइसेंस मॉडल, पीपीपी और हाइब्रिड मॉडल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव, मेथनॉल संबंधी नियम भी रद्द

बीहड़ भूमि को दुबई के डेजर्ट सफारी मॉडल पर विकसित कर रहे

चंबल संभाग दिल्ली का गेटवे होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध है। यहां की बीहड़ भूमि को दुबई के 'डेजर्ट सफारी' मॉडल पर विकसित करने के लिए 'चंबल एडवेंचर एंड रवाइन टूरिज्म एक्सपीरियंस' परियोजना लाई जा रही है। इसका उद्देश्य देश-विदेश के पर्यटकों को एक ही जगह पर साहसिक गतिविधियों का सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना है।

-डॉ. इलैयाराजा टी., एमडी, एमपी टूरिज्म बोर्ड

ये भी पढ़ें: शोभिता धुलिपाला स्टारर ‘वेट्टुवम’ का फर्स्ट लुक जारी, पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार फिल्म

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts