Holi 2022 : होली पर लड़की ने खाया पान तो समझो बन गई बात, फिर मेले से भागकर कर लेते हैं शादी

Follow on Google News
Holi 2022 : होली पर लड़की ने खाया पान तो समझो बन गई बात, फिर मेले से भागकर कर लेते हैं शादी
हमारा देश विभिन्नताओं के समूह का एक ऐसा देश है, जहां पूरे साल अलग-अलग त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। इसलिए भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। वहीं मध्य प्रदेश में आदिवासी बहुल इलाकों में होली पर्व भगोरिया के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आदिवासी अंचलों में भगोरिया मेले आयोजन होता है, जहां युवक अपने प्यार का इजहार लड़की को पान खिलाकर करता है। ये भी पढ़ें: भगोरिया के रंग में रंगे CM शिवराज : बोले- भगोरिया उत्सव मनाने आपके बीच आया है आपका मामा, झाबुआ को आगे बढ़ाने में नहीं छोड़ेंगे कसर

भगोरिया मेले में होता है प्रेम का इजहार

इस साल होलिका दहन 17 मार्च को होगा और धुलेंडी 18 मार्च को खेली जाएगी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों में भगोरिया मेला हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मेले को देखने को लिए कई विदेशी पर्यटक भी आते हैं। भगोरिया मेले की खास बात ये है कि आदिवासी समुदाय के युवक एक खास अंदाज में युवतियों से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस भगोरिया पर्व से जुड़ी खास रस्मों को निभाते हैं।

लड़की ने पान खाया मतलब लड़का पंसद है

भगोरिया मेले में आदिवासी समुदाय के हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। मेले में कोई युवक किसी लड़की को पान पेश करता है और लड़की उस पान को खा लेती है तो इसका मतलब है कि लड़की भी लड़के को पसंद करती है। इसके बाद दोनों मेले से भाग जाते हैं। इसके बाद वे तब तक घर वापस नहीं आते हैं, जब तक वे उनके माता-पिता उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं। आदिवासी अंचलों में यह मेला प्राचीन काल के स्वयंवर का ही मिलता-जुलता प्रतिरूप है।

क्या है भगोरिया मेले की परंपरा ?

मान्यता के अनुसार, भगोरिया मेले की शुरुआत दो भील राजाओं कसुमार और बालुन के समय से मानी जाती है, जिसमें इन दोनों राजाओं ने मिलकर अपनी राजधानी भगोरा में एक मेले का आयोजन किया था। इसके बाद अन्य राजा लगातार इस मेले का आयोजन करने आए और आज यह एक रिवाज बन गया है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भील समाज में लड़के पक्ष को शादी के लिए लड़कियों को दहेज देना पड़ता था और इससे बचने के लिए भगोरिया मेले का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें लड़के-लड़कियों की बिना पैसे के शादी कर दी जाती है। ये भी पढ़ें: भगोरिया मेले में छेड़छाड़ का मामला: उर्मिला मातोंडकर ने कहा- आरोपियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में बन जाए मिसाल

भगोरिया मेला 4 से 5 दिन तक चलता है

भगोरिया मेला आदिवासी अंचलों में करीब 4 से 5 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। इस मेले के आयोजन में सरकार और स्थानीय प्रशासन भी सहायता करता है। भगोरिया मेले को लेकर युवक-युवतियों में खासा उत्साह रहता है। इस दौरान युवाओं को अपना जीवन साथी चुनने की पूरी आजादी होती है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts