Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर के गोल बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, घने धुएं और भीड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा

Follow on Google News
बिलासपुर के गोल बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, घने धुएं और भीड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गोल बाजार में शॉर्ट सर्किट के कारण 4 दुकानों में आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग तेज होने के कराण दमकलर्मियों को दुकान के अंदर जाने में करीब डेढ़ घंटा लगा। वहीं, इस हादसे में कपड़े और जूते की दुकान को ज्यादा नुकसान हुआ है। 

    शॉर्ट सर्किट से भड़की आग 

    दरअसल, बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोल बाजार में मंगलवार रात को अपना लॉज के पास की दुकानों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसकी वजह से चार कपड़े, जूते, बैग और मेवे की दुकान चपेट में आ गई। 

    घने धुएं के कारण बचाव कार्य में बाधा  

    हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी पहुंच तो गई, लेकिन धुआं ज्यादा होने की कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, भीड़ ने रास्ता रोक रखा था। पुलिस ने सबसे पहले आसपास की दुकानों को खाली कराया और लोगों को घरों से बाहर निकाला। करीब रात 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया। 

    लाखों का नुकसान

    बता दें कि, दुकानों का एक-दूसरे से जुड़े होने के कारण आग तेजी से चारों दुकानों तक फैल गई। सबसे अधिक नुकसान महामाया बैग और साड़ी हाउस को हुआ है। जबकि मेवा, बालाजी शूज और परी कलेक्शन भी प्रभावित हुए हैं। व्यवसायियों ने लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया है। पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts