Durg Bhilai:दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचीं अलका बाघमार।

दुर्ग भिलाई : दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। राहत की बात रही कि महापौर आग लगने से पहले ही गाड़ी से उतर चुकी थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रहा की हादसे के वक्त महापौर वाहन में मौजूद नहीं थी ।
Raipur: छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, आज राज्य स्तरीय मंथन, शीतकालीन सत्र में आ सकता है विधेयक
निगम पहुंचने के कुछ ही देर बाद हादसा
महापौर अलका बाघमार करीब 12:15 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निगम परिसर में अपनी इनोवा खड़ी की और गाड़ी से नीचे उतर गईं। इसके कुछ ही देर बाद वाहन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
आग की खबर से निगम परिसर में हड़कंप
इनोवा में आग लगने की खबर फैलते ही नगर निगम परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
Raipur: नगरीय निकाय चुनाव में BJP का बड़ा चुनावी प्लान, दिग्गज नेताओं को मिली कमान
फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक इनोवा बुरी तरह जल चुकी थी और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गाड़ी में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जले
महापौर अलका बाघमार के मुताबिक, वाहन में कुछ महत्वपूर्ण और कीमती दस्तावेज रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए। हादसे में वाहन को भारी नुकसान हुआ है।

Bilaspur: बिलासपुर पुलिस कस्टडी मौत मामले में CBI की FIR: अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच तेज
शॉर्ट सर्किट की आशंका, साजिश से इनकार
महापौर ने शुरुआती तौर पर किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया गाड़ी की वायरिंग में खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि आग की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।


8 से 10 मिनट में राख हुई पूरी गाड़ी
महापौर के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि महज 8 से 10 मिनट के भीतर पूरी इनोवा जलकर खाक हो गई। उन्होंने कहा कि समय रहते गाड़ी से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। अगर वे उस समय वाहन के अंदर होतीं तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
Raipur: IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पहली हॉकी लीग, 6 टीमें भिड़ेंगी, स्थापना दिवस पर होगा फाइनल
फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना के बाद फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।




















