Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनादौन में जनविश्वास अभियान का शिविर, कलेक्टर बोलीं- योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता

सिवनी के लखनादौन स्थित खुर्सीपार में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित हुआ। कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और 87 आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

लखनादौन। जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना और उनका लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात सिवनी कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत लखनादौन विकासखंड के ग्राम खुर्सीपार में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में कही। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कृषि के साथ पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन और स्वरोजगार जैसी गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन माध्यमों से ग्रामीण अपनी आय बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

शिविर में मिले 87 आवेदन, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

शिविर के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और नियमानुसार उनका जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सफलतापूर्वक स्वरोजगार शुरू करने वाले हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं की मदद से रोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

Featured News

पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनना और उनका पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जनविश्वास अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर जनचौपाल आयोजित करने की पहल की जाएगी। इन जनचौपालों में नागरिक सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे।

घंसौर में न्यायोत्सव के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन, 27 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा; विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

विभागीय स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनकी पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत हितलाभ का प्रतीकात्मक वितरण भी किया गया।

Thakur Singh
By Thakur Singh

ठाकुर बालमुकुंद सिंह वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने रानी...

Latest Posts