इंदौर में जीतू पटवारी सब्जी की दुकान लगाने पहुंचे; पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्यापारियों साथ 2 घंटे प्रदर्शन

इंदौर। फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है को शुक्रवार को भी शहर में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में फूटी कोठी चौराहे पहुंचे लेकिन पुलिस ने भी मौके की नजाकत को देखते हुए कडी तैयारी कर रखी थी। पटवारी ने कार्यकर्काओं और सब्जी व्यापारियों के साथ 2 घंटे तक व्यापारियों प्रदर्शन किया। पटवारी ने कहा था कि वे खुद ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान लगाकर बैठेंगे और विक्रेताओं के साथ मिलकर मंडी की दोबारा शुरुआत कराएंगे।
पुलिस रोकती रही, कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे
दोपहर करीब 4 बजे पटवारी के पहुंचते ही समर्थकों और व्यापारियों की भारी भीड़ जुट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च भी निकाला, पुलिस उन्न्हें रोकती रही , लोगों आगे बढने का प्रयास करते रहे ईस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी होती रही। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जब तक मंडी विधिवत शुरू नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं निगम का कहना है कि विक्रेताओं को चंदन नगर के पास जगह दी गई है। पटवारी ने कहा कि महापौर भी कह चुके है कि मंडी यहीं लगाई जाएगी, प्रदेश से लेकर शहर में हर राजनैतिक पद पर भाजपा काबिज है पर गरीबो की सुनवाई नहीं हो रही। पटवारी ने भू माफियाओं को भी आडे हातो लेते हुए धमकाया कि कांग्रेस आएगी तो सभी जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे ।
पुलिस छावनी बना दिया क्षेत्र, सभी रास्ते बंद किए
सुबह से हीं क्षेत्र में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो चुका था, क्षे्त्र में बैरिकेडिंग कर दी गई व पुलिस बल तैनात किया। फूटी कोठी ब्रिज की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वॉटर कैनन भी तैयार खडी थी। पुलिस की रणनीति पटवारी और कार्यकर्ताओं को ब्रिज के नीचे तक पहुंचने से रोकने की थी।

फूटी कोठी क्षेत्र में जाम की स्थिती बनी
फूटी कोठी इलाके में पुलिस बल तैनात होने से सभी के लिएकौतुहल का विषय बना रहा । लोग देखने के लिए रुकते रहे । क्षे्त्र में बैरिकेडिंग के कारण इलाके में जाम के हालात बन गए और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े , जाम से लोग रात तक परेशान होते रहे। पटवारी ने मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त से बात की और कहा कि या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए या फिर गरीब व्यापारियों को ब्रिज के नीचे दुकानें लगाने दी जाएं। उन्होंने कहा, गिरफ्तार करो या मंडी लगाने दो।
ये भी पढ़ें: जबलपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने निकाला संविधान रक्षा मार्च
7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लगतार हो रहे आंदोलन में पहले से ही बुधवार की कार्रवाई में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है, जिसमें नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी शामिल हैं । बुधवार को रिमूवल के दौरान मिमरोट पर निगमकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था बाद में जमानतमिलने पर रिहा किया गया ।
पुलिस ने प्रदर्शन को बिना अनुमति
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बिना परमिशन के प्रदर्शन किया गया और बडी संख्या में लोग जुटाए गए इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रदर्शन के दौरान उसी स्थान पर पटवारी को गिरफ्तार किया गया और कुछ देर बाद छोड दिया गया।




















